काडिएल वी शेप स्वेटर यूथ की पहली पसंद

By Edited By: Publish:Thu, 22 Nov 2012 11:27 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2012 11:27 PM (IST)
काडिएल वी शेप स्वेटर यूथ की पहली पसंद

संवाद सहयोगी, जालंधर

फेशनेबल कपड़े पर महंगाई की मार चाहे पड़ जाए, लेकिन युवा पीढ़ी फेशनेबल कपड़े खरीदने में कोई समझौता नहीं करती है। सर्दी शुरू होते ही युवा पीढ़ी ने फेशनेबल गर्म कपड़ों की खरीदारी करनी शुरू कर दी है। मार्केट में लड़कों के लिए बटन नेक, स्वॅट शर्ट व काडिएल वी शेप डीप नेक फुल बाजू स्वेटर आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। काडिएल स्वेटर में चार बटन लगे हुए हैं जो स्वेटर फेशनेबल बनाते हैं। विवाह पार्टियों का सीजन होने की वजह से युवा पीढ़ी बटन नेक व स्वॅट शर्ट की खरीदारी कर रही है। मार्केट में विभिन्न तरह के फेशनेबल हॉफ बाजू स्वेटर भी मौजूद हैं, जिनकी खरीदारी जोरों पर है। गर्म कपड़ों पर दस फीसदी महंगाई की मार देखी जा सकती है। सर्दी के कपड़ों पर दस प्रतिशत महंगाई की मार पड़ी है। युवा पीढ़ी के सामने महंगाई कोई मायने नहीं रखती है। दुकानदारों का कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही कारोबार में तेजी आएगी। लोग अभी तक फेशनेबल स्वेटर की ही खरीदारी कर रहे हैं।

लुकस शोरूम के प्रवीण कक्कड़ ने बताया कि काडिएल एक वी शेप डीप नेक स्वेटर है। जिस पर लगे बटन स्वेटर को फेशनेबल बनाते हैं। विवाह-पार्टियों का सीजन होने के चलते फेशनेबल कपड़े की खरीदारी जोरों पर है। उन्होंने बताया कि सर्दी के कपड़े दस फीसदी महंगे हुए हैं। महंगे कपड़े होने की वजह से युवा पीढ़ी खरीदारी करने में समझौता नहीं कर रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी