302 केस मौके पर निपटे

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 02:45 AM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 01:02 AM (IST)
302 केस मौके पर निपटे

जागरण संवाददाता, जालंधर

जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण ने शनिवार को कोर्ट काप्लेक्स में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया। जालंधर कोर्ट कांप्लेक्स, फिल्लौर व नकोदर में कुल 15 बैंच स्थापित किए गए। इनमें प्रिजाइडिंग अधिकारियों ने दोनों पक्षों के आपसी राजीनामे के जरिए केसों के निपटारे की कोशिश की। लोक अदालत में वैवाहिक झगड़े, दीवानी केस, घरेलू हिंसा कानून के मामले, चेक बाउंस के केस, ट्रैफिक चालान, समरी केस से संबंधित 421 केस सुनवाई के लिए रखे गए। इनमें से 302 केसों को मौके पर ही निपटा दिया गया। संबंधित पक्षों को 2 करोड़ 38 लाख 75 हजार 372 रुपये का मुआवजा दिलवाया गया। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के अध्यक्ष राज शेखर अत्री ने बताया कि लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है। लोग सस्ते व जल्द न्याय के लिए इनका फायदा उठाएं। अथॉरिटी की सचिव राणा कंवलदीप कौर ने भी लोक अदालत के महत्व के बारे में बताया।

chat bot
आपका साथी