स्वामी विवेकानंद जयंती को समर्पित यज्ञ करवाया

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा संचालित युवा व प्रज्ञा मंडल द्वारा साप्ताहिक गायत्री यज्ञ न्यू आदर्श नगर में स्वामी विवेकानंद व गुरु गो¨बद ¨सह जी जयंती को समर्पित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 05:55 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद जयंती को समर्पित यज्ञ करवाया
स्वामी विवेकानंद जयंती को समर्पित यज्ञ करवाया

जेएनएन, होशियारपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा संचालित युवा व प्रज्ञा मंडल द्वारा साप्ताहिक गायत्री यज्ञ न्यू आदर्श नगर में स्वामी विवेकानंद व गुरु गो¨बद ¨सह जी जयंती को समर्पित किया गया। जिसके मुख्यजमान रक्षा व डॉ. केके पराशर थे। वैद जोधामल की अध्यक्षता में युवा मंडल के संयोजक गुंजा साहू व योगाचार्य डॉ. तुलसी राम साहू ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन एक दीपक के समान है, जो हमेशा अपने प्रकाश से इस संसार को जगमगाता रहेगा और उनका जीवन सदा हम लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत बना रहेगा। एक बार स्वामी विवेकानंद ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। हमेशा की तरह भगवा कपड़े और पगड़ी पहनी हुई थी। ट्रेन में यात्रा कर रहे एक अन्य यात्री को उनका ये रूप बहुत अजीब लगा और वो स्वामी जी को कुछ अपशब्द कहने लगा बोला- तुम सन्यासी बनकर घूमते रहते हो कुछ कमाते क्यों नहीं हो। तुम लोग बहुत आलसी हो, लेकिन स्वामी दयावान थे। उन्होंने उसकी तरफ बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया और हमेशा की तरह चेहरे पर तेज लिए मुस्कुराते रहे। उस समय स्वामी को बहुत भूख लगी हुई थी क्योंकि उन्होंने सुबह से खाना नहीं खाया था। स्वामी हमेशा दूसरों के कल्याण के बारे में सोचते थे। आज सभी युवा भाइयों बहनों को स्वामी जी के आदर्शों को अपने जीवन मे उतारने की शिक्षा मिलती है।

chat bot
आपका साथी