भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया चीन का पुतला

दातारपुर दातारपुर के मुख्य बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला जलाकर चीन में निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Jun 2020 10:58 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jun 2020 10:58 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया चीन का पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया चीन का पुतला

संवाद सहयोगी, दातारपुर: दातारपुर के मुख्य बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला जलाकर चीन में निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव सतपाल शास्त्री तथा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि चीनी सेना ने लद्दाख के गलवन सेक्टर में जिस तरह धोखे से भारतीय सैनिकों को निशाना बनाया है, उसके बाद चीन के साथ सामान्य संबंध बनाए रखने की कोई जरूरत नहीं है। शास्त्री तथा दलजीत ने कहा कि चीन ने अपनी नीच हरकतों से एक बार फिर से साबित किया है कि वह भारत का शत्रु है और समूचे विश्व में कोरोना वायरस फैलाने का गुनहगार भी। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम चौधरी, कैप्टन रविदर शर्मा, बॉबी कौशल, शादी लाल, रघुवीर सिंह, रिशु सोनी, ललित शर्मा, देस राज, दीपक, पिकी मेहता, शुभम कुंद्रा तथा मनीष बडियाल तथा अन्य ने चीन विरोधी नारे लगाकर भारतीय जांबाजों को अमर शहीद बताया

chat bot
आपका साथी