फौजी पति के ड्यूटी जाते ही लौटा प्रेमी, ससुर ने आपत्ति जताई तो मार डाला

फौजी की पत्नी अपने ही एक रिश्तेदार को दिल दे बैठी। ससुर ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों ने मिलकर उसे मार डाला।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 05:06 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 08:58 PM (IST)
फौजी पति के ड्यूटी जाते ही लौटा प्रेमी, ससुर ने आपत्ति जताई तो मार डाला
फौजी पति के ड्यूटी जाते ही लौटा प्रेमी, ससुर ने आपत्ति जताई तो मार डाला

जेएनएन, गुरदासपुर। फौजी पति के छुट्टी से वापस लौटते ही महिला का प्रेमी एक बार फिर उसके पास अाकर रहने लगा। इस बात पर जब महिला के ससुर ने एतराज जताया तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। दोनों ने मिलकर उसे मार डाला। पुलिस ने मामले की तहकीकात की तो कत्ल का खुलासा हुआ। महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसपी गुरदासपुर एचएस भुल्लर ने बताया कि 17 जून को थाना कलानौर के गांव किला नत्थू सिंह निवासी किरपाल सिंह पुत्र तरसेम सिंह ने थाना तिब्बड़ में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बुआ का लड़का ओंकार सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी जग्गोचक्क टांडा, हाल निवासी बाईपास नजदीक गांव कोठे घराला सेना में है और जम्मू-कश्मीर में तैनात है। उसने फोन करके बताया कि उसके पिता पूर्व सैनिक दलजीत सिंह का फोन नहीं लग रहा है और घर जाकर उससे बात करवाओ। इसके चलते वह अपने फूफा दलजीतसिंह के घर गया तो घर के बैड पर दलजीत सिंह का शव पड़ा हुआ था।

फूफा के सिर और अन्य शरीर पर चोट लगी हुई थी। उसके पूछने पर दलजीत सिंह की बहु मनिंदर कौर उर्फ अमन ने बताया कि उसके काह मंडी कोलू वाली गली बहरामपुर निवासी राहुल शर्मा उर्फ नन्नू पुत्र रमन के साथ प्रेम संबंध थे और उसका ससुर दलजीत सिंह इस पर एतराज करता था। इसके चलते उन दोनों ने मिलकर उसका कत्ल कर दिया। घटना के बाद नन्नू मौके से फरार हो गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची और मनिंदर कौर को मौके पर ही हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसपी आरेशन विपन चौधरी, डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस सीआइए स्टाफ के इंचार्ज बलदेव व थाना तिब्बड़ के एसएचओ राजकुमार की ओर से प्रयास किया जा रहा था। उसे गत दिवस गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी भुल्लर ने बताया कि भले ही मनिंदर कौर व नन्नू आपस में प्रेम करते हैं, लेकिन वह दूर के रिश्ते में मामी-भांजा लगते हैं। उन्होंने बताया कि मनिंदर कौर का पति 15 जून को ही छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौटा था। इसके बाद 15 व 16 जून को आरोपित नन्नू उनके घर पर ही रहा और 17 जून को दलजीत सिंह की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि नन्नू की आयु महज साढ़े 18 साल है।

आरोपितों ने कहा-प्यार में रोड़ा था, इसलिए मार दिया

आरोपित मनिंदर कौर व नन्नू ने बताया कि उनमें पिछले एक साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। मनिंदर का ससुर दलजीत सिंह लगातार उनके प्यार में रोड़ा बन रहा था। इसके चलते उन्होंने उसे मार दिया। काबिलेजिक्र है कि उक्त दोनों के बताने के मुताबिक जब उनमें प्रेम संबंध स्थापित हुए तो नन्नू की आयु महज साढ़े 17 होने के चलते वह नाबालिग था। मनिंदर के दो बच्चे हैं। नन्नू की मां पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है।

यह भी पढ़ेंः युवक ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, फिर घर से भगाकर किया दुष्कर्म

chat bot
आपका साथी