कृषि कानून की कापियां जलाकर मनाई काली होली

रविवार को पंजाब किसान यूनियन किरती किसान यूनियन व पूर्व सैनिक संघर्ष कमेटी ने नेशनल हाईवे 354 पर स्थित अड्डा बख्शीवाल में कृषि कानून की कापियां जलाकर काली होली मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 05:52 PM (IST)
कृषि कानून की कापियां जलाकर मनाई काली होली
कृषि कानून की कापियां जलाकर मनाई काली होली

संवाद सहयोगी, कलानौर : रविवार को पंजाब किसान यूनियन, किरती किसान यूनियन व पूर्व सैनिक संघर्ष कमेटी ने नेशनल हाईवे 354 पर स्थित अड्डा बख्शीवाल में कृषि कानून की कापियां जलाकर काली होली मनाई।

किसान नेता अश्वनी कुमार, सुखदेव सिंह, जगदीश सिंह आदि ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए कृषि कानून किसान व मजदूर विरोधी हैं। इसका विरोध किसान संगठन कर रही है। मगर सरकार किसानों की मांगें नहीं मान रही है। इस मौके पर पलविदर सिंह, दलजीत सिंह, ज्ञान सिंह, भूपिदर सिंह, बलदेव सिंह, सरबजीत सिंह, सुखदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी