गुरदासपुर के स्कूलों में बनेंगे खेल मैदान, विद्यार्थी भरेंगे उड़ान

स्कूलों में खेल मैदान तैयार करने के अलावा खेलों का सामान खरीदने के लिए प्रदेश भर के लिए 1.50 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी हुई है। इसके तहत जिले के पांच स्कूलों में खेल मैदान बनाने के लिए 6 लाख 39 हजार 532 रुपये जारी हुए हैं।

By Sunil KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Sep 2022 03:03 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2022 03:07 PM (IST)
गुरदासपुर के स्कूलों में बनेंगे खेल मैदान, विद्यार्थी भरेंगे उड़ान
गुरदासपुर में स्कूलों में खेल मैदान बनाने को ग्रांट जारी कर दी गई है।

गगनदीप सिंह बावा, गुरदासपुर। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सरकारी स्कूलों में खेलों के प्रसार के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ग्रांट जारी की गई है। डीएम खेल की सिफारिशों के तहत इस ग्रांट से स्कूलों में खेल मैदान तैयार करने के अलावा खेलों का सामान खरीदने के लिए प्रदेश भर के लिए 1.50 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी हुई है। इसके तहत जिले के पांच स्कूलों में खेल मैदान बनाने के लिए 6 लाख 39 हजार 532 रुपये जारी हुए हैं।

विभाग का मानना है कि डीईओ विभाग की ओर से जारी ग्रांट को समय पर स्कूलों को नहीं देते, जिसके चलते स्कूल प्रमुख समय पर खेल मैदान तैयार नहीं कर पाते। इसलिए इस बात को यकीनी बनाया जाएगा कि ग्रांट का पैसा दो दिन में संबंधित स्कूल के खाते में ट्रांसफर किया जाए। इसकी रिपोर्ट मुख्य दफ्तर को भेजना भी यकीनी बनाना होगा।

हिदायतों का करना होगा पालन

खेल मैदान तैयार करते समय व सामान खरीदते समय नियमों को ध्यान में रखना होगा। सामान की क्वालिटी बढ़िया व मजबूत होनी चाहिए। पूरी खरीद फरोख्त वित्तीय नियमों के अनुसार जैम पोर्टल के माध्यम से की जाए। सारे सामान का स्टार रजिस्टर में मेंटेन करना होगा। खेलों का सामान खरीदते समय खिलाड़ियों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाए। स्कूल की ओर से पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें स्कूल प्रमुख, एसएमसी के दो सदस्य और स्कूल के दो अध्यापक शामिल होंगे।

खेल मैदान बनने के बाद उसकी तस्वीरें लेकर पूरा रिकार्ड रखना होगा

खेल मैदान तैयार होने पर उसकी तस्वीरें लेकर पूरा रिकार्ड रखना जरूरी है। ग्रांट के प्रयोग का सर्टिफिकेट 31 अक्टूबर तक मुख्य दफ्तर को भेजा जाना है। डीएम खेल मैदान तैयार करते समय व खेलों के सामान की खरीद करने संबंधी समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। विभाग का कहना है कि पिछले सालों के दौरान बहुत सारे स्कूल प्रमुख एक ही दुकान से सामान की खरीद नियमों की अनदेखी कर करते हैं। अगर कोई स्कूल प्रमुख ऐसा करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विभाग की विशेष टीमें खरीद पर नजर रखेंगी।

इन स्कूलों में बनेंगे मैदान

स्कूल              मैदान    राशि (रुपये में)

सरकारी सीसे स्कूल फतेहगढ़ चूड़ियां बैडमिंटन कोर्ट 1.5 लाख

सरकारी सीसे स्कूल गुरदासपुर बैडमिंटन कोर्ट 1.5 लाख

सरकारी सीसे स्कूल बहरामपुर बैडमिंटन कोर्ट 1.5 लाख

सरकारी आदर्श स्कूल कोट धंदल एथलेटिक ट्रैक 1.5 लाख

सरकारी सीसे स्कूल दकोहा फुटबाल ग्राउंड 39532

chat bot
आपका साथी