पार्षद विकास गुप्ता ने पैसे खर्च कर बनवाई नई होदी

वार्ड 18 में बंद पड़े सीवरेज के कारण मोहल्ला निवासी परेशान हैं। पार्षद विकास गुप्ता ने अपने जेब से पैसे खर्च कर नई होदी बनाई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Feb 2020 10:37 PM (IST) Updated:Thu, 06 Feb 2020 06:12 AM (IST)
पार्षद विकास गुप्ता ने पैसे खर्च कर बनवाई नई होदी
पार्षद विकास गुप्ता ने पैसे खर्च कर बनवाई नई होदी

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : वार्ड 18 में बंद पड़े सीवरेज के कारण मोहल्ला निवासी परेशान हैं। पार्षद विकास गुप्ता ने अपने जेब से पैसे खर्च कर नई होदी बनाई है।

पार्षद विकास गुप्ता ने बताया कि उनके वार्ड में गीता भवन रोड़ अशोका चिप्स वाली गली में सीवरेज पिछले कुछ समय बंद हो चुका था। इसे बार बार खुलवाने और साफ करवाने के बावजूद कुछ समय बाद दोबारा वही समस्या पैदा हो जाती थी। भाजपा पार्षद ने बताया कि उन्होंने पिछले तीन महीनों में कई बार सीवरेज बोर्ड से कहा कि इस सीवरेज के बंद होने से लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पडता है। सीवरेज से लीकेज होने के कारण बीमारी फैलने का भी डर है। बार-बार कहने के बावजूद उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। मोहल्ला वासियों को आ रही परेशानियों को देखते हुए आज वो खुद अपने जेब से पैसे खर्च करके इस सीवरेज का पक्का हल निकालने के लिए यहां पर नई होद बना दी है। विकास गुप्ता ने कहा कि जब से पंजाब में सरकार बदली है, भाजपा के पार्षदों के साथ पक्षपात का रवैया अपनाया जा रहा है। भाजपा पार्षदों के वार्ड से संबंधित कार्यों को अनदेखा किया जाता है। वहीं इस मौके पर मौजूद लोगों ने पार्षद विकास गुप्ता द्वारा अपनी जेब से पैसे खर्च करके वार्ड में करवाए जा रहे काम की तारीफ की।

chat bot
आपका साथी