जलाने की बजाय कृषि यंत्रों से खेत में मिलाएं पराली : डीसी

फिरोजपुर : डीसी बलविंद्र ¨सह धालीवाल ने शनिवार को पराली जलाने से रोकने के लिए जन-जागरूकता मुहिम और तेज करने पर जोर दिया है। उन्होंने इस काम के लिए तैनात अधिकारियों और क्लस्टर मुखियों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 10:31 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 10:31 PM (IST)
जलाने की बजाय कृषि यंत्रों से खेत में मिलाएं पराली : डीसी
जलाने की बजाय कृषि यंत्रों से खेत में मिलाएं पराली : डीसी

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : डीसी बलविंद्र ¨सह धालीवाल ने शनिवार को पराली जलाने से रोकने के लिए जन-जागरूकता मुहिम और तेज करने पर जोर दिया है। उन्होंने इस काम के लिए तैनात अधिकारियों और क्लस्टर मुखियों के साथ बैठक की। डीसी ने कहा कि गांवों में किसानों को पराली को आग न लगाने संबंधी अधिक से अधिक प्रेरित किया जाये, किसानों को यंत्रों की प्रदर्शनी करके दिखाई जाए, जिससे किसान यंत्रों का प्रयोग अपने सामने होता देख सकें। डीसी ने कहा कि यंत्रों की किसानों तक पहुंच हो यह यकीनी बनाया जाए, यदि किसानों को पराली न जलाने के लाभ समझाए जाए तो वह पराली को आग नहीं लगाएंगे। उन्होंने अलग-अलग विभागों की तरफ से बनाईं गई टीमों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक गांवों में जाकर दौरा करें और इस बात को यकीनी बनाएं कि पराली को न जलाया जाये। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी