डकैती की योजना बना रहे गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

जासं, फिरोजपुर : मक्खू पुलिस ने डकैती की प्ला¨नग बना रहे एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 10:14 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 10:14 PM (IST)
डकैती की योजना बना रहे गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
डकैती की योजना बना रहे गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

जासं, फिरोजपुर : मक्खू पुलिस ने डकैती की प्ला¨नग बना रहे एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है। इनसे तरतारन जिले से लूटा सोना, एक मोटर साइकिल और सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीन आरोपितों पिपल ¨सह, जगरूप ¨सह व बूटा ¨सह निवासी महिमूदवाला को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

थाना मक्खू की चौकी जोगेवाला के इंचार्ज एएसआइ सुरजीत ¨सह ने बताया कि वीरवार शाम को गांव मोहमद शाह वाला के खेतों में कुछ व्यक्ति बैठे थे। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के होने की सूचना मिलने पर दबिश दी। वहां से सात व्यक्ति थे। इसमें चार व्यक्ति फरार हो गए। मौजूद व्यक्तियों की पहचान पिपल ¨सह, जगरूप ¨सह, बूटा ¨सह निवासी महिमूदवाला, बगीचा ¨सह निवासी झंगीयावाला, जगदीश ¨सह निवासी लंगेआणा, लाडी निवासी माहलेवाला और कोमल निवासी ¨सधवा के रूप में हुई। इसमें बगीचा ¨सह, जगदीश ¨सह, लाडी व कोमल भाग गए। पिपल ¨सह, बूटा ¨सह और बगीचा ¨सह पुलिस के हाथ लग गए। इन्होंने बताया कि वे डकैती की प्ला¨नग बना रहे थे। इनसे पिपल ¨सह से एक मोबाइल फोन, कृपाण, जगरूप ¨सह से बिना नंबरी हीरो होंडा मोटर साइकिल व बूटा ¨सह एक मोबाइल फोन और एक कापा बरामद हुआ। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अमरकोट से लूटा गया 67 ग्राम सोना बरामद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों से 67 ग्राम सोना बरामद हुआ है। जो गिरोह ने तरनतारन जिले के उमरकोट में 17 जुलाई को सुखदेव राज धवन के घर से लूटा था। गिरोह से बरामद मोटर साइकिल भी चोरी का है। जो फरार हुए लोगों ने कहीं से चोरी किया है। एएसआई सुरजीत ¨सह ने बताया कि आरोपित पिपल ¨सह एक माह पहले ही मोटर साइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका था। जमानत होने के बाद वह फिर वारदातें करने लगा।

chat bot
आपका साथी