किसानों ने किया पांच को बंद का ऐलान

केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष की रणनीति तय करते हुए किसान संगठनों ने 5 नवंबर को 10 जिलों में बंद करने की घोषणा की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 06:12 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 06:12 PM (IST)
किसानों ने किया पांच को बंद का ऐलान
किसानों ने किया पांच को बंद का ऐलान

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष की रणनीति तय करते हुए किसान संगठनों ने 5 नवंबर को 10 जिलों में बंद करने की घोषणा की है। किसान-मजदूर संघर्ष समिति पंजाब जिला फिरोजपुर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को गाव आंसल में बैठक की। इस दौरान जिला प्रधान इंदरजीत सिंह बाठ, सचिव साहिब सिंह दीनेके ने गांव आंसल में संघर्ष की घोषणा करते हुए सभी संगठनों को शामिल होने की जिम्मेदारी दी। मीटिग में ं फिरोजपुर के साथ-साथ मोगा, फाजिल्का के किसानों ने भी हिस्सा लिया। मीटिग में प्रदेश प्रधान सतनाम सिंह पन्नू एवं प्रदेश सचिव जसबीर सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए।

इस दौरान किसान नेताओं ने सरकार की तरफ से आर्डीनैंस जारी कर पराली को आग लगाने वाले किसान को एक करोड़ जुर्माना और पांच साल की कैद की सजा के फरमान की निदा करते कह कि पिछले साल हाईकोर्ट और एनजीटी की तरफ से पराली को आग ना लगाने वाले किसानों को जो 2500 प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की गई थी। वह अभी तक नहीं दी गई और सरकार किसानों को पराली की संभाल के लिए मिलने वाले खेती यंत्रों को मुहैया करवाने में भी पूरी तरह से विफल रही है तो फिर यह गलत फरमान जारी कर किसानों को क्यों परेशान किया जा रहा है। इस मौके

पर बलविदर सिंह लोहका, रशपाल सिंह गट्टाबादसाह, अंग्रेज सिंह बूटेवाला, सुरिदर सिंह घुद्दूवाला, राणा रणबीर सिंह, अमनदीप सिंह, नरिदरपाल सिंह जताला, धर्म सिंह सिद्धू, गुरबख्श सिंह, कुलवंत सिंह, जगदीश सिंह फाजिल्का, गरदेव सिंह, हरबंस सिंह मोगा, गुरमेल सिंह, रणजीत सिंह, बलराज सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी