पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ यूकां ने किया प्रदर्शन

कोरोना वायरस के चलते देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 05:28 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ यूकां ने किया प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ यूकां ने किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) : कोरोना वायरस के चलते देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। आम व्यक्ति पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। लेकिन केंद्र सरकार दिन प्रतिदिन पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। यह बात जलालाबाद यूथ कांग्रेस के प्रधान परमिद्र सिंह कंबोज व ब्लॉक समिति अध्यक्ष हरकमल सिंह ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में किए रोष प्रदर्शन के दौरान कही।

इस दौरान मंडी अरनीवाला के प्रभारी लिंकन मल्होत्रा की अगुआई में मंडी में रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर परमिद्र सिंह कंबोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हित के लिए पेट्रोलियम उत्पादों पर भारी टैक्स लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने कीमतों को कम नहीं किया, तो कांग्रेस द्वारा एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल की कीमतों के बढ़ने का सबसे बड़ा असर किसानों व आम लोगों पर हुआ है। जहां पानी न मिलने के कारण किसान महंगा डीजल जलाने को मजबूर हैं तो वहीं आम लोग जो गांवों में जाकर सामान बेचते हैं, वह महंगा पेट्रोल डलवाने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी की जाए। इस मौके पर बलविद्र सिंह सिद्धू, बबलू, गोल्डी सेतिया, जगदीश थिद, रमन, संदीप सिंह, इंद्र गुंबर, लविश कंबोज, जसवंत सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी