श्री राम मंदिर में हुआ 108 कंजकों का पूजन

श्री राम संकीर्तन मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 12:37 AM (IST) Updated:Mon, 07 Oct 2019 06:23 AM (IST)
श्री राम मंदिर में हुआ 108 कंजकों का पूजन
श्री राम मंदिर में हुआ 108 कंजकों का पूजन

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : श्री राम संकीर्तन मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान सुबह जहां मंदिर में मां के पूजन के उपरांत कंजक पूजन किया गया। तो वहीं शाम के समय श्री दुर्गास्तुति पाठ करने वाली महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केवल कृष्ण कामरा ने बताया कि 30 सितंबर को पहले नवरात्र पर मंदिर से जुड़े श्री सुंदरकांड महिला समिति की सदस्यों द्वारा श्री दुर्गास्तुति के पाठ शुरू किए गए थे। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक मां के पूजन उपरांत आठवें दिन मां महागौरी का पूजन किया गया। इसके उपरांत सुबह दस बजे 108 कंजकों का पूजन किया गया। शाम साढ़े तीन बजे से छह बजे तक समिति की सदस्यों द्वारा मां की भेंटों का गुणगान किया गया। इसके उपरांत आयोजन में सहयोग करने वालों के अलावा मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा, चिमन लाल शर्मा व पंडित नत्थूराम शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके बाद सात दिनों तक पाठ पढ़ने वाली महिला श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया व बाद में एक सम्मानित चिह समिति की सदस्यों को भी भेंट किया गया। इस मौके प्रधान केके कामरा ने कहा कि मंदिर से जुड़ी महिला समिति व अन्य सदस्यों के सहयोग से ही कार्यक्रम सफल बनते हैं। उन्होंने सभी का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इसके उपरांत मां की सामूहिक आरती की गई व सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

chat bot
आपका साथी