शादी का झांसा देकर युवती को भगाया, दो पर केस

सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर शादी का झांसा देकर उसकी लड़की को भगा ले जाने वाले युवक व उसके साथी के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 04:56 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 06:31 AM (IST)
शादी का झांसा देकर युवती को भगाया, दो पर केस
शादी का झांसा देकर युवती को भगाया, दो पर केस

संवाद सूत्र, फाजिल्का : सदर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाले युवक व उसके साथी पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान गांव बुर्ज सिधवा निवासी काका सिंह व उसके साथी हैप्पी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उक्त आरोपित 12 अप्रैल को उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी