डेरा राधा स्वामी रोजाना 2500 लोगों को खिला रहा लंगर

डीसी फिरोजपुर कुलवंत सिंह ने संकट की इस घड़ी में मानवता की सेवा में जुटी हुई विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं की प्रशंसा की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Apr 2020 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2020 11:04 PM (IST)
डेरा राधा स्वामी रोजाना 2500 लोगों को खिला रहा लंगर
डेरा राधा स्वामी रोजाना 2500 लोगों को खिला रहा लंगर

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय : डीसी फिरोजपुर कुलवंत सिंह ने संकट की इस घड़ी में मानवता की सेवा में जुटी हुई विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं की प्रशंसा की है। शनिवार को डीसी गुरुहरसहाय स्थित डेरा राधा स्वामी पहुंचे और यहां लोगों के लिए तैयार होने वाले लंगर कार्यो का जायजा लिया। डेरे की तरफ से रोजाना 2500 लोगों के लिए लंगर तैयार करवाया जाता है। उन्होंने लंगर तैयार करते समय डेरे के अंदर शारीरिक दूरी की व्यवस्था की भी प्रशंसा की।

उन्होंने बताया कि फिरोजपुर में लगभग 70 समाजसेवी संस्थाएं लोगों तक लंगर व सूखा राशन पहुंचाने के कार्यों में जुटी हुई हैं। इसके अलावा प्रशासन की तरफ से भी इन संस्थाओं के सहयोग से कई जगह कम्युनिटी किचन चलाए जा रहे हैं। डीसी ने कहा कि सामाजिक व धार्मिक संगठनों की तरफ से जो जज्बा दिखाया गया है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने बताया कि जिले भर में लोगों के घरों तक राशन, दूध-दही, फल-सब्जियां इत्यादि निरंतर पहुंचती रहें, इसका भी पुख्ता इंतजाम किया गया है।

chat bot
आपका साथी