अध्यापिका संगीता व स्मिता को मिला प्रशंसा पत्र

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल निहालखेड़ा के छात्रों का चयन जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 10:02 PM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 10:02 PM (IST)
अध्यापिका संगीता व स्मिता को मिला प्रशंसा पत्र
अध्यापिका संगीता व स्मिता को मिला प्रशंसा पत्र

संस, अबोहर : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल निहालखेड़ा के छात्रों का चयन जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रिसिपल डा. सुखदेव सिंह गिल ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से अंग्रेजी भाषा के विकास के लिए स्कूलों में इंग्लिश बूस्टर क्लब बनाए गए हैं, जिसके तहत अध्यापिका संगीता व स्मिता सचदेवा की ओर से छात्रों को इस क्लब में हिस्सेदारी के लिए प्रेरित किया गया, जिसके चलते इस स्कूल के छात्र जिला व स्टेट स्तर पर चुने गए हैं। अध्यापिका संगीता व स्मिता सचदेवा को शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने प्रशंसा पत्र भेजकर सम्मानित किया है। प्रिसिपल सुखदेव सिंह गिल, बलजिदर मोहन, अशोक कुमार, मुकेश राजौरीया व मुकेश अग्रवाल ने अध्यापिकाओं को बधाई दी है।

दाखिला बढ़ाने पर स्कूल स्टाफ सम्मानित संस, अबोहर : सरकारी माडल सीसे स्कूल गिदड़ांवाली की प्रिसिपल सविता कुमारी के नेतृत्व में स्कूल के समूह स्टाफ के सहयोग से विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ पर उच्चाधिकारियों ने प्रिसिपल सविता सहित समूह स्टाफ को जिला शिक्षा अधिकारी डा. त्रिलोचन सिंह व डा सुखबीर सिंह बल द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों को इस वर्ष विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य दिया था जिससे अधिक विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाकर स्कूल ने मिसाल कायम की।

समाजसेवा के लिए मिला सम्मान संस, अबोहर : पंजाबी सभ्याचार मंच की ओर से श्री बाला जी समाजसेवा संघ को उनकी समाजसेवा में दिए जा रहे योगदान के लिए सम्मानित किया गया। गगन मल्होत्रा व उनकी टीम ने पूरे कोरोना काल में कोविड मरीजों कर भरपूर सहयोग किया। इसके अलावा उनके द्वारा समय-समय पर रक्तदान कैंप भी लगाए जाते हैं। गगन मल्होत्रा ने बताया कि श्री बाला जी समाज सेवा संघ को स्टेट अवार्ड व चार बार स्वास्थ्य मंत्री की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया गया है। उनकी संस्था समाज सेवा के कार्यों में पंजाब में तीसरे स्थान पर है। कार्यक्रम में बीएल सिक्का, रमेश कुमार जग्गा, एडवोकेट रविकांत गुप्ता लीगल, नरेंद्र सिंह धनोया, सुभाष विज, अशोक चवला, शैरी बठला, हैप्पी नरूला, संजय नागौरी, साहिल छाबड़ा, विक्रम, लक्की मिढ़ा, संदीप चाहल, गिरधारी लाल सोखल, विजय दहूजा, विशाल खन्ना, तरसेम सिंह काला टिब्बा, परविद्र दानेवालिया मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी