केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित युवा आप में शामिल

आम आदमी पार्टी को फतेहगढ़ साहिब में बड़ी सफलता तब मिली जब केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व विश्वविद्यालय फतेहगढ़ साहिब के छात्र बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:48 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:48 PM (IST)
केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित युवा आप में शामिल
केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित युवा आप में शामिल

संवाद सहयोगी, सरहिद : आम आदमी पार्टी को फतेहगढ़ साहिब में बड़ी सफलता तब मिली जब केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व विश्वविद्यालय फतेहगढ़ साहिब के छात्र बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। हलका प्रभारी एडवोकेट लखवीर सिंह राय ने पार्टी में शामिल हुए युवाओं का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है जहां सभी वर्गों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है। पंजाब में सरकार बनने के साथ ही दिल्ली में जो सुविधाएं दी जा रही हैं वो सब मुहैया कराई जाएंगी। सरकारी एजेंसियों द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से देश समृद्ध होगा। इस मौके पर भूपिदर सिंह, गुरविदर सिंह, सुखप्रीत सिंह, गुरिदर सिंह, बलविदर सिंह, करणप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, राजवीर सिंह, सहजप्रीत सिंह, सिमरनप्रीत सिंह, प्रभदीप सिंह, रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, मनजोत सिंह, साहिब सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी