दर्जा चार कर्मियों ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला

सरहिद क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब के आह्वान पर वीरवार को प्रदेश भर में दर्जा चार कर्मियों ने मांगों को लेकर वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पुतले फूंके।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 11:40 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 11:40 PM (IST)
दर्जा चार कर्मियों ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला
दर्जा चार कर्मियों ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला

संवाद संहयोगी, सरहिद : क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब के आह्वान पर वीरवार को प्रदेश भर में दर्जा चार कर्मियों ने मांगों को लेकर वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पुतले फूंके। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर दर्जा चार कर्मियों ने पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अवतार सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार रोजाना अपने कर्मचारी विरोधी फैसलों से नए फरमान जारी कर रही है। नई भर्ती पर तीन साल तक बेसिक वेतन देना, छठे पे-कमिशन को चौथी बार आगे करना, कर्मचारी वेलफेयर एक्ट 2016 खत्म करना, कच्चे कर्मियों को पक्का करना, एक मई को बढ़ाए गए लेबर रेट वापस लेना, डीए की चार किश्तें व 148 महीनों का बकाया फ्रीज करना, विभिन्न विभागों से हजारों रेगुलर पद खत्म करना आदि फैसलों से सरकार ने साबित कर दिया है कि वे कर्मचारी विरोधी है। महासचिव जसपाल सिंह व हरविदर सिंह रौणी ने कहा कि यूनियन अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।

chat bot
आपका साथी