सिविल अस्पताल में एएसआइ को धक्का मार फरार हुआ हवालाती

लधियाना लूटपाट और चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य सिविल अस्पताल में एएसआई को धक्का मार कर फरार हो गया। पुलिस ने शोर मचाते हुए उसका पीछा भी किया मगर वो हाथ नहीं आया।

By Edited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 05:00 AM (IST)
सिविल अस्पताल में एएसआइ को धक्का मार फरार हुआ हवालाती
सिविल अस्पताल में एएसआइ को धक्का मार फरार हुआ हवालाती

जागरण संवाददाता, लुधियाना लूटपाट और चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य सिविल अस्पताल में सोमवार देर सायं एएसआइ को धक्का मार कर फरार हो गया। पुलिस ने शोर मचाते हुए उसका पीछा भी किया, परंतु वो हाथ नहीं आया। बता दें कि उक्त गिरोह के दो सदस्यों को सोमवार को गिरफ्तार करने के बाद थाना फोकल प्वाइंट प्रभारी मोहम्मद जमील ने प्रेस कांफ्रेंस करके मीडिया को इसकी जानकारी दी थी। वहीं, अब थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने फरार आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस बारे में जांच अधिकारी एएसआइ मेवा ¨सह ने बताया कि फरार आरोपित गांव झाबेवाल का रहने वाला नवजोत ¨सह उर्फ नवी है। उसका दूसरा साथी जनकपुरी का रहने वाला सौरव सहगल सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने थाना फोकल प्वाइंट के एएसआइ गुरमीत ¨सह की शिकायत पर फरार आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। अपने बयान में एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया है कि आरोपित नशे की पूर्ति के लिए काफी समय से राहगीरों के साथ लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। सोमवार को दोनों को जीवन नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से रॉड, एक मोबाइल फोन और चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद हुआ। आरोपितों के अनुसार बरामद हुआ मोटरसाइकिल ढंडारी इलाके से चोरी किया था। उसी पर दोनों वारदातें किया करते थे। दोनों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। ---------- सेंट्रल जेल से सिविल अस्पताल भेजा था टेस्ट करवाने के लिए इसके बाद सोमवार को ही दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया था। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेजने के निर्देश जारी हुए। मगर, सेंट्रल जेल पहुंचने पर जब मेडिकल अफसर ने जांच की, तो सौरव को बुखार व खांसी थी। जिसके चलते मेडिकल अफसर ने दोनों आरोपितों को सिविल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद लेकर आने के लिए कहा। शाम 5.45 बजे सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने जांच के बाद सौरव को कोरोना वार्ड में भर्ती करने के निर्देश जारी कर दिए। सौरव को भर्ती कराने के लिए गुरमीत ने नवजोत की हथकड़ी को खोल दिया। हथकड़ी खुलते ही नवजोत अस्पताल से बाहर की ओर भागा। वहीं एसएचओ मोहम्मद जमील ने बताया कि आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी