एक सोने की अंगूठी व सम्मान पत्र देकर डाक्टर सुखदेव सिंह की हौसला अफजाई

फरीदकोट के सीनियर मैंबर डाक्टर सुखदेव सिंह को एक सोने की अंगूठी और सम्मान पत्र देकर डाक्टर सुखदेव सिंह की हौसलाफजाई की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 06:30 PM (IST)
एक सोने की अंगूठी व सम्मान पत्र देकर डाक्टर सुखदेव सिंह की हौसला अफजाई
एक सोने की अंगूठी व सम्मान पत्र देकर डाक्टर सुखदेव सिंह की हौसला अफजाई

संवाद सूत्र, फरीदकोट

फरीदकोट-फिरोजपुर रोड पर स्थित गांव पिपली में प्रैक्टिस करते ब्लाक फरीदकोट के सीनियर मैंबर डाक्टर सुखदेव सिंह को गांव में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के दौरान लोगों को मुफ्त व बढि़या सेवाएं निभाने के कारण एक सोने की अंगूठी और सम्मान पत्र देकर डाक्टर सुखदेव सिंह की हौसलाफजाई की गई।

इसके लिए दोनों गांवों पुरानी पिपली व नई पिपली के सरपंचों व पंचायत और गाँव के गणमान्य साथियों ने एक समागम आयोजित किया। समागम में पंचायत द्वारा डाक्टर रशपाल सिंह ब्लाक प्रधान, डाक्टर सेवक सिंह सीनियर, उप प्रधान डाक्टर कुलवंत सिंह सहायक जनरल सचिव व पंचायत मैंबर गांव पिपली को प्रशंसा पत्र देकर जत्थेबंदी का मान बढ़ाया। इस अवसर पर डाक्टर रशपाल सिंह ब्लाक प्रधान फरीदकोट ने इस मान-सम्मान के लिए दोनों पंचायतों, साथियों का और पूरे गांव का धन्यवाद किया। उन्होंने गांव वासियों से वायदा किया कि हमारी सारी जत्थेबंदी के डाक्टर साथी मुश्किल के समय गाँवों में इसी तरह सेवा निभांते रहेंगे। दोनों सरपंचों ने भी जत्थेबंदी को वायदा किया कि वह प्रेस व प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे और आपदा वाले गांव वालो का पूर्ण साथ देंगे।

chat bot
आपका साथी