शिविर में 190 मरीजों की जांच

गुरु नानक मिशन समाजसेवी संस्था द्वारा पेट की बीमारियों का निशुल्क चेकअप कैंप झांब गैस्ट हाऊस में लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 03:38 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:13 PM (IST)
शिविर में 190 मरीजों की जांच
शिविर में 190 मरीजों की जांच

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

गुरु नानक मिशन समाजसेवी संस्था द्वारा पेट की बीमारियों का निशुल्क चेकअप कैंप झांब गेस्ट हाऊस में लगाया गया। कैंप की शुरूआत समाजसेवी संगठनों के जिला कोऑडिनेटर डॉ. सुखदेव सिंह गिल व अध्यक्ष परमिदर सिंह बराड द्वारा की गई। कैंप में पेट के रोगों के विशेषज्ञ डॉ. विवेक एरी द्वारा अपनी टीम सहित 190 मरीजों की जांच की गई।

डॉ. विवेक ने कहा कि पेट की बीमारियों से बचाने के लिए संतुलित भोजन करना चाहिए, पानी उबाल कर पीना चाहिए, तली हुई चीजों से दूर रहना चाहिए, भोजन के पश्चात पानी नहीं पीना चाहिए व प्रतिदिन सैर करनी चाहिए।

इस मौके पर अवतार सिंह बराड़, कुलविदर सिंह पूनियां, मुखतोयार सिंह, उपिदर सिंह, परमजीत सिंह, राजपाल सिंह, रूपिदर सिंह, सतपाल सिंह, सुरिदर कुमार चराया, सुखदेव सिंह कंग, जगदीप सिंह सिधू, प्रीतम सिंह, रमेश कुमार गोयल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी