चंडीगढ़ की सुखना लेक में आधा फीट पानी और बढ़ा तो खाेलने पड़ेंगे फ्लड गेट, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की टीम अलर्ट

Chandigarh Sukhna Lake शिवालिक की पहाड़ियों में लगातार हो रही बरसात से सुखना लेक का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके लगातार बढ़ने से जीरकपुर के काफी हिस्से में जलभराव का खतरा अभी से गया है। खासकर बलटाना एरिया में बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 04:46 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 04:46 PM (IST)
चंडीगढ़ की सुखना लेक में आधा फीट पानी और बढ़ा तो खाेलने पड़ेंगे फ्लड गेट, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की टीम अलर्ट
बीते दिनों से शहर में हो रही बारिश के चलते सुखना लेक में पानी स्तर बढ़ गया है। फाइल फोटो

चंडीगढ़, [बलवान करिवाल]। Chandigarh Sukhna Lake: कई दिनों से हो रही लगातार बरसात ने ठंडक बढ़ा दी है। मौसम एकदम से खुशनुमा हो चुका है। शहर की लाइफलाइन सुखना लेक Sukhna Lake भी पानी से लबालब हो चुकी है। बरसात ऐसे ही होती रही तो अगले दो दिनों में सुखना के फ्लड गेट फिर से खोलने पड़ेंगे। सुखना लेक का जलस्तर बढ़कर 1162.7 फीट तक पहुंच गया है। यह महज तीन प्वाइंट और बढ़कर 1163 फीट हुआ तो तुरंत फ्लड गेट खोलने पड़ेंगे। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की टीम ने अब इस पर नजर रखी शुरू कर दी है। 24 घंटे मॉनीटरिंग के लिए टीम भी तैनात कर दी है।

शिवालिक की पहाड़ियों में लगातार हो रही बरसात से सुखना लेक का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके लगातार बढ़ने से जीरकपुर के काफी हिस्से में जलभराव का खतरा अभी से गया है। खासकर बलटाना एरिया में बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं। यह इसलिए क्योंकि पिछले साल भी लेक से पानी छोड़ने पर यह बलटाना एरिया में सुखना चौ से बाहर बलटाना एरिया में फैल गया था। लगातार हो रही बरसात सुखना लेक के लिए संजीवनी बन रही है। इससे पहले भी अगस्त में फ्लड गेट खोले गए थे। हालांकि तब फ्लड गेट खोलकर बहुत कम पानी छोड़ा गया था। बरसात कम होने से ऐस लग रहा था कि अब दोबारा ऐसी नौबत नहीं आएगी। लेकिन अब फिर से बरसात का दौर चल रहा है। इससे गेट फिर खोलने की जरूरत लग रही है।

पानी खतरे के निशान पर

अब इसी तरह से बरसात होती रही और पानी आता रहा तो पानी खतरे के निशान तक पहुंच सकता है। 1163 फीट पर जलस्तर पहुंचता है तो रेगुलेटरी एंड पर फ्लड गेट खोलने की नौबत आ जाएगी। इस बरसात के बाद लेक की जो स्थिति है उससे तय माना जा रहा है कि इस साल दूसरी बार फ्लड गेट खुलेंगे। अभी बरसात का दौर बाकी है। एक दो स्पैल और अच्छी बरसात के हुए तो यह खोलने जरूरी हो जाएंगे। पहले भी लगातार दो साल से फ्लड गेट खोलकर सुखना चौ के रास्ते से घग्गर नदी में पानी भेजा जाता रहा है। इस बार भी ऐसी संभावना लग रही है।

chat bot
आपका साथी