Night curfew के दौरान बिना परमिशन व मास्क के घूम रहे तीन गिरफ्तार Chandigarh News

पुलिस शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक नियमों को नहीं मानने वालों के खिलाफ स्पेशल ड्राइव चला रही हैं। जिनके पास परमिशन नहीं है उन पर कार्रवाई की जा रही है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 05:06 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 05:06 PM (IST)
Night curfew के दौरान बिना परमिशन व मास्क के घूम रहे तीन गिरफ्तार Chandigarh News
Night curfew के दौरान बिना परमिशन व मास्क के घूम रहे तीन गिरफ्तार Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। नाइट कर्फ्यू लागू होने के बाद बिना परमिशन और मास्क के घूमते तीन लोगों को संबंधित थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने एक पंजाब नंबर की कार सवार और दो आरोपित पैदल बिना मास्क के बाहर पकड़े गए। सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित थाना पुलिस ने धारा 188 के तहत केस दर्ज किया।

गौरतलब हो कि एसएसपी नीलांबरी जगदले के निर्देशानुसार सभी थाना पुलिस एरिया में शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक नियमों को नहीं मानने वालों के खिलाफ स्पेशल ड्राइव चला रही हैं। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने नाइट कर्फ्यू के दौरान मंडेला लाइट प्वाइंट के समीप पंजाब नंबर पीबी 65 एएक्स 4414 सवार व्यक्ति को रोक लिया। कार सवार के पास प्रतिबंधित समय में घूमने संबंधि किसी तरह की परमिशन नहीं थी। जिसके बाद आरोपित मोहाली फेज-10 निवासी कनवलपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने दड़वा निवासी अशोक कुमार को बिना परमिशन घूमते गिरफ्तार किया। जबकि मनीमाजरा थाना पुलिस ने शांति नगर निवासी अरूण पासवान को बिना परमिशन घूमते दड़वा स्थित होटल रॉयल प्लाजा के समीप गिरफ्तार कर लिया।

रेहड़ी-फड़ी लगाकर पब्लिक का रास्ता रोकना वाला काबू 

किशनगढ़ के समीप एक आरोपित को रेहड़ी-फड़ी लगाकर पब्लिक का रास्ता रोकने के आरोप में आइटी पार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान किशनगढ़ निवासी संतोष कुमार के तौर पर हुई है। जमानत पर आरोपित को थाने से छोड़ा गया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी