नाबालिग बेटी घर हो गई लापता, मिली तो घरवालों के होश हो गए फाख्ता

नाबालिग लड़की को नशीली चीज पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Jul 2018 01:12 PM (IST) Updated:Tue, 17 Jul 2018 01:12 PM (IST)
नाबालिग बेटी घर हो गई लापता, मिली तो घरवालों के होश हो गए फाख्ता
नाबालिग बेटी घर हो गई लापता, मिली तो घरवालों के होश हो गए फाख्ता

मोहाली : ट्राइसिटी में अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है और पुलिस लोगों की सुरक्षा के दावे किए जा रही है, ऐसे में लोग खौफजदा हैं। थाना फेज-1 के अधीन पड़ते गाव मोहाली की एक नाबालिग लड़की को नशीली चीज पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दो नौजवानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सागर निवासी दियालपुर जालंधर निवासी सेक्टर-77 व गगन निवासी गाव चिट्टी जालंधर हाल निवासी गाव मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मोहाली की अदालत में पेश किया, जहा अदालत ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमाड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 23 नवंबर 2017 की दोपहर पुलिस को नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत दी थी कि दोपहर के समय जब उसकी पत्नी व लड़का घर आए तो देखा कि बेटी घर से लापता थी। उन्होंने अपने तौर पर आसपास पूछताछ की परंतु लड़की के बारे में कुछ पता नहीं चला। लड़की के परिजनों को पड़ौस में रहते लड़के पर शक था, जिसपर उन्होंने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह पुलिस को इस संबंधी ना बताने की सूरत में सच्चाई बताने के लिए मान गया। परिजन जब उक्त लड़के के कमरे में गए तो देखा कि लड़की बेसुध पड़ी थी। वह लड़की को लेकर अपने घर आ गए और उसकी ऐसी हालत के बारे में पूछा लेकिन वह कुछ भी बोलने में असमर्थ थी, परिवार द्वारा पुलिस की मदद से लड़की को तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जबकि उक्त लड़का अपने रिश्तेदार के साथ मौके से फरार हो गया था।

chat bot
आपका साथी