निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी पंजाब कांग्रेस, मंत्रियों से मंत्रणा कर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संभाली कमान

Punjab Local Body Election पंजाब कांग्रेस राज्य में फरवरी में संभावित स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मंत्रियों को लंच दिया। इसमेंं चुुुुुनाव तैयारियों पर चर्चा हुुई।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 22 Dec 2020 11:01 AM (IST) Updated:Tue, 22 Dec 2020 11:01 AM (IST)
निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी पंजाब कांग्रेस, मंत्रियों से मंत्रणा कर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संभाली कमान
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की फाइल फोटो।

चंडीगढ़ [कैलाश नाथ]। पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव फरवरी मध्य में संभव हैं। नगर निगम, नगर काउंसिल व नगर पंचायत के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कमान संभाल ली है। सोमवार को निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर कैप्टन ने कैबिनेट मंत्रियों को लंच दिया और इस दौरान निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर रिव्यू किया गया। अक्टूबर में हुए विधानसभा सत्र के बाद यह पहला मौका था जब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रत्यक्ष रूप से कैबिनेट मंत्रियों से मिले।

यह भी पढ़ें : लुधियाना में ब्यूटी पार्लर को आया फोन, मैडम शादी में मेहंदी लगाने आ जाओ, कोठी पर पहुंची तो किया सामूहिक दुष्कर्म

लंच के दौरान हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर निगम चुनाव, विकास कार्यों की समीक्षा और किसान आंदोलन से राजनीतिक रूप से पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा करना था। सभी कैबिनेट मंत्री इस बात को लेकर आस्वस्त दिखे कि चुनाव फरवरी के मध्य तक होंगे। स्थानीय निकाय विभाग ने भी राज्य चुनाव आयोग को 13 फरवरी तक चुनाव करवाने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान के घर आयकर छापे पर बोले कैप्टन, यह किसानों को तोड़ने की कोशिश

बैठक में कैप्टन ने मंत्रियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों के टेंडर जल्द लगवा दिए जाएं। बताया गया है कि सरकार ज्यादा से ज्यादा विकास कार्यों को पूरा करके चुनाव मैदान में उतरना चाहती है। कांग्रेस यह मान रही है कि आने वाले निगम चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं हैैं। इस मौके पर सभी 16 मंत्रियों सहित कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : कैंडी, जॉनी व कैफी कसते हैं अपराधियों पर नकेल, जगराओं के इन डॉग स्क्वायड में है खास हुनर

रैलियां न करने का लिया फैसला

बैठक की खास बात यह रही कि कांग्रेस आने वाले दिनों में कुछ रैलियां करने का विचार कर रही थी, लेकिन मंथन के बाद यह फैसला लिया गया कि किसानों के आंदोलन के कारण कांग्रेस फिलहाल कोई राजनीतिक रैली नहीं करेगी। रैलियों से किसानों में गलत संदेश जा सकता है। किसान संगठन यह मानने लगते हैं कि राजनीतिक पार्टियों उनके आंदोलन को तोड़ने के लिए रैलियां कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : कोरोना संक्रमण में हाटस्पाट बने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व रोहतक में तेजी से सुधार, महामारी से मुक्ति चंद कदम दूर

chat bot
आपका साथी