Coronavirus के खिलाफ जंग में सियासत; कांग्रेस लहरा रही तिरंगा, भाजपा नेता उपवास पर

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पंजाब में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस तिरंगा लहरा रहे हैं तो भाजपाई एक दिन के उपवास पर हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 01 May 2020 12:26 PM (IST) Updated:Fri, 01 May 2020 12:26 PM (IST)
Coronavirus के खिलाफ जंग में सियासत; कांग्रेस लहरा रही तिरंगा, भाजपा नेता उपवास पर
Coronavirus के खिलाफ जंग में सियासत; कांग्रेस लहरा रही तिरंगा, भाजपा नेता उपवास पर

जेएनएन, चंडीगढ़। मई दिवस पर कांग्रेस नेता आज पंजाबभर में तिरंगा लहरा रहे हैं। कांग्रेस केंद्र सरकार पर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पंजाब से पक्षपात व अहयोगात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगा रही है।हालांकि आज भाजपाई भी उपवास पर हैं उनका कहना है कि पंजाब की कैप्टन सरकार केंद्र से आई मदद को जनता तक नहीं पहुंचा रही है। आप नेता भी काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार का विरोध जता रहे हैं।

कांग्रेस के तिरंगा लहराओ अभियान में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित सभी मंत्रियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ व पार्टी के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी पंजाबभर में तिरंगा लहराया।

May Day is an occasion to celebrate the toil & sacrifice of our entire working-class population. We owe the progress made by our Nation to all the industrious workers. And in the midst of #Covid19, we are thankful to all our Corona Warriors as well. I salute you all! #LabourDay pic.twitter.com/t0I2vJdsgO

— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) May 1, 2020

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज मई दिवस पर झंडा फहराने को कहा था ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में हम देश और दुनिया को अपनी एकजुटता दिखा सकें। यह सबसे बढ़िया दिन है। आज लेबर डे है। आज किसान, डॉक्टर, मजदूर आदि कोरोना के खिलाफ जंग में मदद कर रहे हैं। इस जंग में केंद्र भी सब राज्यों की मदद करे। यह लड़ाई लंबी चलनी है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने घर से तिरंगा लहराया। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब के सभी मजदूरों को मई दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस उनके हितों की पूर्ति के लिए सदैव वचनबद्ध है। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कोविड-19 के खिलाफ जीत के जज्बे को लेकर लड़ाई लड़ रहा है और आज पंजाबियों ने तिरंगा फहरा कर पंजाब सरकार के प्रयासों से अपनी एकजुटता दिखाई है। उन्होंने कहा कि लोगों का यह सहयोग मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब के प्रति संकल्प को और बल देगा। 

कई जगह उड़ी कर्फ्यू की धज्जियां

तिरंगा लहराने के उत्साह में कई जगह कांग्रेसों ने कर्फ्यू के नियमों की धज्जियां उड़ा दी। नेता सड़कों पर उतर आए और तिरंगा लहराने लगे। इस दौरान कई लोग बिना मास्क के भी दिखे। 

भाजपा नेता रहे उपवास पर

पंजाब भाजपा नेताओं ने आज उपवास रखा। अमृतसर में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने पंजाब सरकार से मांग की कि केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया राशन लोगों को दिया जाए। अमृतसर में उपवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी भी बैठे। श्री मुक्तसर साहिब में भाजपा के जिला प्रधान राजेश गोरा पठेला व अन्य नेता एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे। 

यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम देना चाह रहा Corona Relief Fund में चार करोड़, हाई कोर्ट का सुनवाई से इंकार

यह भी पढ़ें: पंजाब बना मददगार, 23.5 लाख मीट्रिक टन गेहूं व चावल अन्य राज्यों को भेजा

यह भी पढ़ें: कोरोना से घमासान में इस गांव ने बनाई नई पहचान; झगड़े खत्म, नशे का नाश, दिहाड़ी करने लगे युवा

यह भी पढ़ें : Coronavirus संक्रमण के लिए AC की हवा खतरनाक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी 

chat bot
आपका साथी