भाई की शादी में आई एनआरआई बहनों के पर्स से 10 लाख के गहने चोरी, होटल पर्ल में वारदात

चंडीगढ़ के होटल पर्ल में एक शादी समारोह के दौरान दो चोर दो महिलाओं के गहनों से भरे पर्स चोरी कर ले गए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 12:17 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 12:17 PM (IST)
भाई की शादी में आई एनआरआई बहनों के पर्स से 10 लाख के गहने चोरी, होटल पर्ल में वारदात
भाई की शादी में आई एनआरआई बहनों के पर्स से 10 लाख के गहने चोरी, होटल पर्ल में वारदात

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित होटल पर्ल में वीरवार शाम भाई की शादी में शामिल हुई एनआरआई महिला समेत दो बहनों के करीब दस लाख रुपये केे गहनों से भरा पर्स चोरी हो गया। वारदात को दो चोरों ने बड़ी सफाई से अंजाम दिया। पर्स महिलाओं के पास एक कुर्सी पर रखा था पर उन्हें भनक तक नहीं लगी। घटना का पता दोपहर करीब ढाई बजे तब लगा, जब बहनों ने पर्स गायब देखे।


इसकी जानकारी होते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया। होटल प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंचे और आननफानन में होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जाने लगी। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने पर पीसीआर और सेक्टर-31 थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पीड़ित महिला प्रिंसी शर्मा और उनकी एनआरआई बहन नीरज ने पुलिस को बताया कि होटल में उनके सेक्टर-47 निवासी भाई पंकज का शादी समारोह था। वह भाई की शादी में अपने करीब दस लाख रुपये के कीमती गहने पहनने के लिए उन्हें
लॉकर से निकाल कर लाई थी। करीब डेढ़ बजे वे कुर्सियों पर बैठी और अपने पर्स भी पास में ही रख लिए। तभी मौके की ताड़ में बैठे दो अज्ञात चोर उनके पर्स ले उड़े। चोर पर्स लेकर होटल से बाहर निकल गए।


पंकज की बारात इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित शिव मानस मंदिर से चली। पुलिस जांच में सामने आया हैं कि दोनों आरोपी मंदिर से ही प्रिंसी शर्मा और नीरज के पर्स पर नजर लगाए थे। आरोपित चोरों को पर्स के कीमती होने की भनक थी। इसी कारण वह मंदिर से होटल तक बहनों के पीछे लगे रहे होंगे। पुलिस शिव मानस मंदिर के आसपास के लोगों से पूछताछ करने सहित वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल करने के प्रयास में है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया।


पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें काली जैकेट पहने एक व्यक्ति और नीले रंग का कोट पहने एक युवक एक साथ खड़ी महिलाओं पर नजर टिकाए कारों के पास खड़े नजर आए। पुलिस जांच के मुताबिक उन्होंने ही दोनों बहनों के पर्स पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर उनकी तस्वीरें विभागीय उच्चाधिकारियों समेत अन्यों से सांझा की।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी