कोरोना खत्म होने की कामना के लिए चंडीगढ़ में किया हवन, लोगों को वैक्सीनेशन के लिए किया जागरूक

चंडीगढ़ के सेक्टर-63 हाउसिंग बोर्ड परिसर में गायत्री परिवार ने विश्व कल्याण और कोरोना महामारी से देश सहित पूरे विश्व को निजात दिलाने के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया। फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 10:56 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 10:56 AM (IST)
कोरोना खत्म होने की कामना के लिए चंडीगढ़ में किया हवन, लोगों को वैक्सीनेशन के लिए किया जागरूक
चंडीगढ़ के सेक्टर-63 हाउसिंग बोर्ड परिसर में हवन करते हुए।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ के सेक्टर-63 हाउसिंग बोर्ड परिसर में गायत्री परिवार ने विश्व कल्याण और कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया। फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ  हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। रिंकू सिन्हा के सहयोग से पूजन का कार्यक्रम चंडीगढ़ गायत्री परिवार के समन्वयक प्रकाश चंद शर्मा और बिसात सिंह के अलावा गायत्री परिवार के सहयोगी प्रभु नाथ शाही ने भाग लिया।

प्रकाश चंद शर्मा ने विश्व कल्याण के लिए और आत्मीय सुधार के साथ कोरोना महामारी से बचने के लिए कई प्रकार के उदाहरण प्रस्तुत किए। प्रभुनाथ शाही ने सभी श्रद्धालुओं को जीवन में औषधीय पौधों के उपयोग का महत्व बताया और इम्युनिटी को बनाए रखने के लिए गिलोय और अश्वगंधा के पौधों लगाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने हवन में आए हुए लोगों को अश्वगंधा के पौधे प्रसाद स्वरूप दिए ।

गायत्री परिवार के ट्रस्टी यशपाल तिवारी और उमाशंकर शर्मा ने सबको वैक्सीनेशन लगाने के लिए प्रेरित किया क्योंकि इस महामारी से लड़ने के लिए सभी को विशेष सावधानियों का पालन करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत से वैक्सीन को बनाया है जो पूरी तरह से सुरक्षित है। दूसरे देश भी हमारे देश से वैक्सीन मंगवा रहे हैं ऐसे में देशवासियों का भी यह फर्ज बनता है कि वह आगे आकर बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन करवाएं।

पूजन कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद हीरा नेगी, चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता धवन, नेहा अरोड़, रीमा प्रभु और सोसायटी के प्रधान अश्विनी कुमार शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: बाहुबली मुख्तार अंसारी को ले जाने वाली एंबुलेंस पंजाब में हाईवे किनारे मिली, यूपी पुलिस टीम पहुंची

यह भी पढ़ें: यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी की बुलेट प्रूफ एंबुलेंस पर नया खुलासा, जानें कहां तैयार की गई

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी