पंजाब में खाली आ रहीं घरेलू उड़ानें, लुधियाना में थे बस 10 यात्री, चंडीगढ़ में बिना पैसेंजर पहुंची फ्लाइट

घरेलू उड़ानें भले ही शुरू हो गई हैं लेकिन यात्री अभी यात्रा करने से बच रहे हैं। अब इसे कोरोना को भय कहें या क्वारंटाइन नियमों का पंगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 10:45 AM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 12:02 PM (IST)
पंजाब में खाली आ रहीं घरेलू उड़ानें, लुधियाना में थे बस 10 यात्री, चंडीगढ़ में बिना पैसेंजर पहुंची फ्लाइट
पंजाब में खाली आ रहीं घरेलू उड़ानें, लुधियाना में थे बस 10 यात्री, चंडीगढ़ में बिना पैसेंजर पहुंची फ्लाइट

जेएनएन, जालंधर/चंडीगढ़। इसे कोरोना का डर कहें या फिर क्वारंटाइन नियमों का पंगा कि घरेलू उड़ानों की तरफ अभी तक पंजाबियों का रुझान नहीं बढ़ा है। सोमवार को जालंधर के आदमपुर हवाई अड्डे पर दिल्ली से मात्र अठारह यात्री ही आए और इतने ही यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इससे भी बुरा हाल औद्योगिक नगरी लुधियाना में देखने को मिला। लुधियाना में दिल्ली से आए तो दस यात्री लेकिन यहां से दिल्ली के लिए फ्लाइट में सिर्फ चार ही यात्री गए। चंडीगढ़ में भी दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट खाली आई।

चंडीगढ़ में मंगलवार को दोपहर 12:10 बजे आई एयर इंडिया (9आइ 713) की फ्लाइट में दिल्ली से खाली आई। इसमें एयर इंडिया के स्टाफ के अलावा एक भी यात्री नहीं था। वहीं, जब यह फ्लाइट दोपहर 1:51 पर वापस गई तो इसमें मात्र आठ यात्री थे। यही हाल एयर इंडिया (9आइ 714) की धर्मशाला जाने वाली फ्लाइट का था। यह फ्लाइट 3:58 पर एयरपोर्ट पर लैंड हुई तो इसमें मात्र सात यात्री थे लेकिन जब वापस गई तो इसमें मात्र आठ यात्री थे।

इसके अलावा सुबह 11:38 बजे इंडिगो (6ई 545/842) की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में 64 यात्री आए, जबकि वापसी में इस फ्लाइट में 98 यात्री गए। इंडिगो (6ई 592/593) की बेंगलुरु आने वाली फ्लाइट में 100 यात्री आए जबकि वापसी में 30 यात्री गए। दोपहर 12:10 बजे एयर इंडिया (एआइ463/464) की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में 78 यात्री आए जबकि वापसी में 91 शामिल रहे। वहीं, दोपहर एक बजे बेंगलुरु से आने वाली एयर एशिया (आइ5 1325/1825) की फ्लाइट में 108 यात्री आए, जबकि वापसी में 22 गए।

अमृतसर में भी मंगलवार को तीन फ्लाइटों में 63 लोग ही पहुंचे, जबकि वापसी पर इन्हीं फ्लाइटों में 58 लोग यहां से गए। तीनों हवाई अड्डों पर आने वाले और जाने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई और इनके बाद यात्रियों के साथ-साथ उनके बैगों को भी सैनिटाइज किया गया। हवाई अड्डों पर शारीरिक दूरी के नियमों के सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। इसके लिए पुलिस, सेहत विभाग व हवाई अड्डा प्राधिकरण के अधिकारी काफी सतर्क दिखे। इसके आलावा आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य विभाग होम क्वारंटाइन रहने की हिदायतें भी दे रहा है।

दूसरी तरफ आदमपुर-जयपुर फ्लाइट के 31 मई तक शुरू हो पाने पर संशय बरकरार है। हालांकि स्पाइसजेट एयरलाइन ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन एयरलाइन यात्रियों की बुकिंग के आधार पर ही फ्लाइट शुरू करने का निर्णय लेगी। 

कोरोना का डर अभी कायम

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता प्रिंस ने बताया कि कोरोना संक्रमण के डर से अभी लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। बावजूद इसके एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों के लिए कई तरह की सुरक्षा गाइडलाइंस तय की गई हैं। उम्मीद है जल्द हालात सामान्य होंगे और हवाई यातायात में फिर लोगों को पहले जैसे उत्साह देखने को मिलेगा।

इंग्लैंड से आए 338 भारतीय

उधर, वंदे भारत मिशन के तहत इग्लैंड में फंसे 338 भारतीयों को एयर इंडिया की फ्लाइट में अमृतसर के गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर मनोज चंसोरिया ने बताया कि इनमें से ज्यादातर विद्यार्थी हैं, जो स्टडी वीजे पर इंग्लैंड में गए हुए थे। इन सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई और उनके राज्योंं में भेज दिया गया। वहां इन्हें अलग-अलग होटलों या अन्य क्वारंटाइन केंद्रों में क्वारंटाइन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के युवाओं की दास्‍तां: जमीन बेची और लाखों का कर्ज लिया, बेटा बर्बादी लेकर लाैटा

यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसी जान को बचाएगा सप्लीमेंट ऑक्सीजन थेरेपी सिस्टम, कोरोना संकट में संजीवनी

यह भी पढ़ें: ... और थम गई गाेल मशीन, खेल ही नहीं जिंदगी के चैंपियन थे बलबीर, स्‍वर्णिम युग का अंत


यह भी पढ़ें: चिंता न करें जल्‍द मिलेगी कोरोना से मुक्ति, जानें उत्तर भारत में कब तक खत्‍म होगा यह virus

यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्‍हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी