डेराबस्सी में पड़ते तीन रेलवे फाटकों पर अंडरब्रिज बनाने की मांग

डेराबस्सी के लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में पड़ते तीन रेलवे फाटकों पर अंडरब्रिज निर्माण मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Dec 2021 11:21 PM (IST) Updated:Mon, 20 Dec 2021 11:21 PM (IST)
डेराबस्सी में पड़ते तीन रेलवे फाटकों पर अंडरब्रिज बनाने की मांग
डेराबस्सी में पड़ते तीन रेलवे फाटकों पर अंडरब्रिज बनाने की मांग

जागरण संवाददाता, मोहाली : डेराबस्सी के लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में पड़ते तीन रेलवे फाटकों पर अंडरब्रिज निर्माण मांग की है। लोगों का कहना है कि इन रेलवे फाटकों पर हर रोज जाम लगता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। डेराबस्सी का ईस्सापुर, ढकौली और हरमिलाप नगर में पड़ते रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज बनाने की मांग की है। हलका डेराबस्सी में पहले ही चार रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज बनाए जा चुके हैं। इसके बाद हलके में चार रेलवे फाटक ऐसे रह गए थे जहां अंडरब्रिज निर्माण से वंचित रह गए हैं, जहां रोजाना रेलगाड़ी निकलने के दौरान सारा दिन जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इनमें डेराबस्सी का ईस्सापुर रेलवे फाटक, जीरकपुर क्षेत्र में पड़ते ढकौली फाटक और बलटाना में पड़ता हरमिलाप नगर का फाटक शामिल है। यह तीनों बड़े रेलवे फाटक हैं जहां हर समय यातायात रहता ह और बार-बार फाटक बंद होने के कारण जाम लगता है जिससे लोग परेशान होते हैं। मुबारिकपुर रेलवे फाटक पर पिछले समय में अंडरब्रिज बनाया गया था। यहां यातायात को देखते हुए सब डिवीजन में पहला डबल लेन वाला अंडरब्रिज बनाया गया है। इसके शुरू होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों की तरफ से मांग की जा रही है कि जल्द ही बाकी बचे तीन फाटकों पर भी अंडरब्रिज निर्माण कराया जाए, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके। चंडीगढ़ के साथ जुड़ते इलाके में बड़ी संख्या लोग बाहर से आकर बस रहे हैं। दोनों शहरों की जनसंख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, उक्त तीनों ही रेलवे फाटक रिहायशी क्षेत्र में पड़ते हैं, जहां दिन में कई बार रेलगाड़ी को निकालने के लिए फाटक बंद होने के कारण यातायात प्रभावित होने से बड़ी परेशानी बनी रहती है। लोगों ने बताया कि इमरजेंसी में फाटक बंद होने के कारण लोगों की जान पर बन जाती है। ईस्सापुर रेलवे फाटक दर्जनों गांवों को डेराबस्सी के साथ जोड़ता है जहां बड़ी संख्या में लोगों का हर समय पर आना-जाना लगा रहता है, जिस कारण लोगों को परेशानी होती है। इसके अलावा ढकोली क्षेत्र में फाटक के कारण पीरमुछल्ला, गाजीपुर, सनौली सहित पंचकूला निवासियों को दिक्कत झेलनी पड़ती है। बलटाना के हरमिलाप नगर में फाटक के कारण बलटाना निवासियों को चंडीगढ़ से जोड़ता है। एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा ने कहा कि जल्द ही रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ इस मामले में बातचीत के लिए बैठक की जाएगी। इस दौरान तीनों रेलवे फाटकों पर जल्द ही अंडरब्रिज निर्माण शुरू कराया जाए।

chat bot
आपका साथी