क्राफ्ड ने अरुण सूद के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग Chandigarh News

अरुण सूद ने कहा कि लोगों को कोरोना से घबराने की बजाय जानकारियों के चलते एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 09:55 AM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 09:55 AM (IST)
क्राफ्ड ने अरुण सूद के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग Chandigarh News
क्राफ्ड ने अरुण सूद के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर की विभिन्न आरडब्ल्यूए का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था क्राफ्ड ने भाजपा के चंडीगढ़ अध्यक्ष अरुण सूद के साथ कोरोना से पैदा होने वाले प्रभावों के विषयों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। क्राफ्ड के चैयरमेन हितेश पुरी, महासचिव रजत मल्होत्र, डॉ. अनीश गर्ग, नेहा अरुण और आरएन गोयल उपस्थित हुए। अरुण सूद ने कहा कि लोगों को कोरोना से घबराने की बजाय जानकारियों के चलते एहतियात बरतने की आवश्यकता है। सभी को सामूहिक रूप से इस महामारी से लड़ना है जिसके लिए आरडब्ल्यूए को प्रशासन का निरंतर साथ देना चाहिए।

संजय लेबर कॉलोनी में नहीं आ रहा पानी

संजय लेबर कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 चंडीगढ़ में काफी दिनों से पानी की सप्लाई न होने से लोग बेहाल हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस नेता व समाजसेवी शशि शंकर तिवारी ने संजय लेबर कॉलोनी जाकर कॉलोनीवासियों की समस्याएं सुनी। गुस्साए कॉलोनीवासियों ने स्थानीय भाजपा पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। शशि शंकर तिवारी ने बताया कि गर्मी की शुरुआत में ही पानी न मिलना संजय कॉलोनी वासियों के साथ अन्याय है। लोग सेक्टर-28 के गुरुद्वारे से पानी ला रहे हैं। इस संबंधित लोगों ने स्थानीय भाजपा पार्षद और निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: पीपीई किट्स पर भ्रष्टाचार की धूल, महंगे दाम पर घटिया किट्स की खरीद का बड़ा खेल

यह भी पढ़ें: अमेरिका से अमृतसर आए 167 लोगों में अलकायदा का खतरनाक आतंकी भी, खुलासे से हड़कंप

यह भी पढ़ें: अमृतसर से अमेरिका तक लोगाें की जुबां पर होगा मोगा, साेनू सूद व विकास खन्‍ना ने बढा़ई शान

यह भी पढ़ें: अमेरिका में गिरफ्तार किए गए 167 लोग अमृतसर पहुंचे, देखें पंजाब व हरियाणा के लाेगों की List

यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्‍हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी