UK से चंडीगढ़ आई Coronavirus पॉजिटिव 26 साल की डॉक्टर हुई ठीक, PGI से डिस्चार्ज

26 साल की युवती 20 मार्च को लंदन से शहर लौटी थी। चंडीगढ़ पहुंचते ही वह सीधा जांच के लिए पीजीआई चली गई थी जहां उसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 03:01 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 03:01 PM (IST)
UK से चंडीगढ़ आई Coronavirus पॉजिटिव 26 साल की डॉक्टर हुई ठीक, PGI से डिस्चार्ज
UK से चंडीगढ़ आई Coronavirus पॉजिटिव 26 साल की डॉक्टर हुई ठीक, PGI से डिस्चार्ज

चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-19 की रहने वाली 26 साल की कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज को पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह 26 साल की युवती 20 मार्च को लंदन से शहर लौटी थी। चंडीगढ़ पहुंचते ही वह सीधा जांच के लिए पीजीआई चली गई थी, जहां उसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। यह 26 वर्षीय युवती लंदन में पेशे से डॉक्टर हैं। वह 20 मार्च को पीजीआई चंडीगढ़ के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुई थी। 

एक अप्रैल को दोबारा हुआ टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव

पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों के मुताबिक एक अप्रैल को सेक्टर-19 की रहने वाली इस 26 वर्षीय युवती में कोरोना वायरस की जांच के लिए दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद युवती को पीजीआई ने डिस्चार्ज कर दिया है।

26 वर्षीय डॉक्टर का दो बार हुआ टेस्ट 

पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों के मुताबिक डब्ल्यूएचओ और आईसीएमआर की गाइडलाइंस के मुताबिक इस 26 वर्षीय डॉक्टर की दो बार कोरोना वायरस को लेकर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। दोनों बार ही रिपोर्ट नेगेटिव आई।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी