पंजाब में बीडीपीओ समेत 11 और पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, कुल केस 300 के करीब पहुंची

पंजाब में कोराेना के 11 और मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य में इसके साथ ही कोरोना के कुल पाॅजि‍टिव मामले 298 हो गए हैं। राज्‍य में अब तक 17 लाेगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 25 Apr 2020 07:43 AM (IST) Updated:Sat, 25 Apr 2020 07:43 AM (IST)
पंजाब में बीडीपीओ समेत 11 और पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, कुल केस 300 के करीब पहुंची
पंजाब में बीडीपीओ समेत 11 और पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, कुल केस 300 के करीब पहुंची

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्‍य में 11 नए मामले सामने आए हैं। नए मरीजों में एक महिला ब्लॉक डेवलपमेंट एव पंचायत ऑफिसर (बीडीपीओ) हैं। सबसे ज्यादा छह पटियाला, दो मानसा, जबकि जालंधर, लुधियाना व अमृतसर में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। पटियाला में सामने आए सभी छह नए मरीज राजपुरा की कोरोना पॉजिटिव महिला के परिवार के संपर्क में थे। जिले में कुल 55 मरीज कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, इनमें से 36 सिर्फ राजपुरा के हैं।

मानसा में दो जमातियों की नेगेटिव रिपोर्ट 21 दिन बाद पॉजिटिव आने से सेहत विभाग चिंतित

लुधियाना में पिछले दिनों संक्रमित पाए गए जिला मंडी अधिकारी की बेटी भी कोरोना पाजिटिव पाई गई हैं। वह ब्लॉक डेवलपमेंट एव पंचायत ऑफिसर (बीडीपीओ) हैं और लगातार होम क्वरांटाइन थीं। मानसा में सामने आए दोनों संक्रमित जमाती हैं। इन दोनों की रिपोर्ट पहले नेगेटिव आई थी। 21 दिनों बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने से सेहत विभाग चिंतित है। दोनों 21 दिन से क्वारंटाइन थे।

जालंधर में राजनगर बस्ती बावा खेल में पॉजिटिव पाया गया 36 वर्षीय युवक एक निजी संस्थान का मुलाजिम है। अब जालंधर में कुल संक्रमितों की संख्या 63 तक पहुंच गई। अमृतसर में बुधवार के पॉजिटिव पाए गए पिता-पुत्र में बेटे की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

14 दिन का होम क्वारंटाइन पूरा करने के बाद ड्राइवर की मौत

संगरूर के भवानीगढ़ क्षेत्र के गांव बलियाल में एक व्यक्ति की 14 दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा होने के बाद मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। वह ट्रक ड्राइवर था। लॉकडाउन के दौरान वह गुवाहाटी से ट्रक लेकर गांव लौटा था। उसे 5 अप्रैल से क्वारंटाइन किया गया था। 18 अप्रैल को यह अवधि पूरी होने के चार दिन बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसने स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया।

---

कोरोना मीटर...

अब तक पॉजिटिव केस - 298

अब तक मौतें- 17

ठीक हुए- 70

नए पॉजिटिव मामले- 11

मौजूदा पॉजिटिव- 211

जमाती पॉजिटिव- 29

अब तक सैंपल लिए - 10611

नेगेटिव आए- 8310

रिपोर्ट का इंतजार 2003

---------

पंजाब में अब तक की स्थिति

जिला-        पॉजिटिव केस-      मौत

मोहाली-           63-                 2

जालंधर-          63-                  2

पटियाला-        55-                  0

पठानकोट-       24-                  1

नवांशहर-         19-                  1

लुधियाना-        16-                  4

अमृतसर-         14-                  2

मानसा-           13-                   0

होशियारपुर-       7-                   1

मोगा-               4-                    0

फरीदकोट-         3-                    0

रूपनगर-           3-                    1

संगरूर-            3-                     0

कपूरथला-         3-                     1

बरनाला-           2-                     1

फतेहगढ़            2-                     0

गुरदासपुर-         2-                     1

मुक्तसर-            1-                      0

फिरोजपुर-         1-                      0

------------------------------------------------

कुल-               298-                   17

यह भी पढ़ें: रेलवे का बड़ा कदम: अब ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग पर रोक, सिर्फ टिकट रद करा सकेंगे

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने मदद से किया इनकार तो हरियाणा की बेटी सगनदीप ने उठाया बीड़ा

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


chat bot
आपका साथी