Chandigarh Mock Drill: हेलो! पुलिस कंट्रोल रूम, ज्यूडिशियल एकेडमी में बम फटने वाला है...

चंडीगढ़ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी को लेकर यह मॉक ड्रिल करवाई गई थी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 05:55 PM (IST)
Chandigarh Mock Drill: हेलो! पुलिस कंट्रोल रूम, ज्यूडिशियल एकेडमी में बम फटने वाला है...
Chandigarh Mock Drill: हेलो! पुलिस कंट्रोल रूम, ज्यूडिशियल एकेडमी में बम फटने वाला है...

चंडीगढ़, जेएनएन। हेलो! पुलिस कंट्रोल रूम... चंडीगढ़ सेक्टर-43 स्थित ज्यूडिशियल एकेडमी में बम फटने वाला है। मौके पर बम विस्फोट किया जा सकता है, अगर पुलिस समय पर खोज सके तो खोज ले। इस तरह की संदिग्ध कॉल मिलने के बाद कुछ मिनट में ही ऑपरेशन सेल की टीम बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड के साथ ज्यूडिशियल एकेडमी में पहुंच गई। इस दौरान फायर और हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम भी मौजूद थी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सेक्टर-43 चौकी पुलिस के साथ मिलकर एकेडमी की तरफ जाने वाला सारा ट्रैफिक डाइवर्ट करके पूरा एरिया बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया। डेढ़ घंटे चले सर्च अभियान के बाद एकेडमी के बाहर निकली टीम को सूचना मिली कि यह एक मॉक ड्रिल थी। इस दौरान सभी टीमों की मुस्तैदी को खूब सराहना मिली।

ट्रेनी जजों को सुरक्षित निकाला बाहर

मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे  पुलिस कंट्रोल रूम में बम की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने एकेडमी एरिया खाली करवा दिया। मौजूद सभी ट्रेनी जजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ चप्पे-चप्पे पर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेनी जजों को मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी नहीं थी। वे भी कॉल करके जानकारी ले रहे थे कि आखिर क्या हुआ है। रेजिडेंट एरिया में भी जुडिशल एकेडमी में चलने वाला सर्च अभियान चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान ट्रेंड कमांडो और पुलिसकर्मियों ने मौजूद लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी।

15 अगस्त को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश

15 अगस्त पर शहर के सभी प्रमुख स्थान, भीड़ भाड़ वाले मार्केट और कई चिन्हित जगहों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश जारी हो चुके हैं। इसी के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस अपने अधिकारियों सहित अलग-अलग स्थानों का औचक निरीक्षण करने में लगी है। इसके लिए पुलिस विभाग की तरफ से लगातार मॉक ड्रिल करके व्यवस्था को परखा जा रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी