चंडीगढ़ में रिटायर्ड कर्नल की आठ वर्ष पहले चोरी हुई चेकबुक से साढ़े चार करोड़ निकालने की कोशिश

चंडीगढ़ में एक रिटायर्ड कर्नल के घर से आठ वर्ष पहले चेकबुक चोरी हो गई थी। अब इस चेकबुक के माध्यम से चार करोड़ 52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की कोशिश की गई। लेकिन आरोपित कामयाब नहीं हो सके।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 07:56 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 07:56 AM (IST)
चंडीगढ़ में रिटायर्ड कर्नल की आठ वर्ष पहले चोरी हुई चेकबुक से साढ़े चार करोड़ निकालने की कोशिश
पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

चंडीगढ़, जेएनएन। रिटायर्ड कर्नल के घर से आठ वर्ष पहले चोरी चेकबुक के माध्यम से चार करोड़ 52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की कोशिश की गई। एचडीएफसी बैंक से अलर्ट मिलने के बाद रिटायर्ड कर्नल जसदीप सिंह ने मलोया थाना पुलिस में लिखित शिकायत दी।

शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। मलोया थाना प्रभारी चिरंजीलाल के अनुसार सेक्टर-38 वेस्ट में रहने वाले 48 वर्षीय जसदीप सिंह कर्नल रिटायर्ड है। जसदीप सिंह का सेक्टर-35 स्थित एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है।

आठ वर्ष पहले घर से चेक बुक चोरी हो गया था। जिसकी शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस में दर्ज थी। अब जाकर बैंक में चार करोड़ 52 लाख रुपये अमाउंट भरकर बैंक में पैसा निकालने की कोशिश की गई है। जिसकी सूचना मिलने के बाद थाने में दोबारा शिकायत दी गई। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी