गिरीश दयालन सीएम के अतिरिक्त प्रिंसिपल सेक्रेटरी बने
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने दो आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जालंधर स्मार्ट सिटी
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने दो आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जालंधर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे गिरीश दयालन को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। उन्हें अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन प्रमोट करते हुए अतिरिक्त डायरेक्टर सिविल एविएशन का अतिरिक्त चार्ज भी दिया है। विशेष सरंगल को अतिरिक्त कमिश्नर लुधियाना नगर निगम से बदल कर स्थानीय निकाय विभाग की सेवाएं सौंपी गई हैं। उन्हें जालंधर स्मार्ट सिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने के अलावा डिपार्टमेंट ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट का अतिरिक्त कार्यभार व चीफ एडमिस्ट्रेटर, जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी तैनात किया गया है।