वोटर दिवस के संबंध में लेख और स्लोगन मुकाबले करवाए

संवाद सहयोगी, भुच्चो मंडी : स्थानीय सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोटर्स दिवस मनाया गया। इस दिवस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jan 2018 06:11 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jan 2018 06:11 PM (IST)
वोटर दिवस के संबंध में लेख और स्लोगन मुकाबले करवाए
वोटर दिवस के संबंध में लेख और स्लोगन मुकाबले करवाए

संवाद सहयोगी, भुच्चो मंडी : स्थानीय सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोटर्स दिवस मनाया गया। इस दिवस के संबंध में विद्यार्थियों के बीच भाषण, लेख, पोस्टर और स्लोगन मुकाबले करवाए गए जिसमें भुच्चो मंडी हलके के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अर्पना कौशल, परमजीत और जसवीर ¨सह ने इन मुकाबलों का संचालन करते हुए कहा कि हमें अपने वोट की अहमियत को समझते हुए अपने वोट का सही इस्तेमाल करना चाहिए। वोट का अधिकार हमारा एक कानूनी अधिकार है, जिसका प्रयोग हमें बिना किसी लालच या दबाव के करना चाहिए। इस मौके लक्ष्मी देवी गुप्ता, परमिन्दर ¨सह, बरजिन्दर ¨सह, गुरजंट ¨सह ने भी अपने-अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी