तनजानियां के कलाकार दिखाएंगे हैरतंगेज करतब

खालसा स्कूल के मैदान में 17 अक्टूबर से शुरू होने वाली रॉयल सर्कस में तनजानियां के कलाकार अपने हैरतंगेज करतब दिखाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:06 AM (IST)
तनजानियां के कलाकार दिखाएंगे हैरतंगेज करतब
तनजानियां के कलाकार दिखाएंगे हैरतंगेज करतब

जासं, बठिडा : खालसा स्कूल के मैदान में 17 अक्टूबर से शुरू होने वाली रॉयल सर्कस में तनजानियां के कलाकार अपने हैरतंगेज करतब दिखाएंगे। बुधवार को पत्रकारों को संबोधन करते हुए सर्कस के एमडी एमएम कुरैशी ने बताया कि एक माह तक चलने वाली इस सर्कस के हर रोज तीन शो रहेंगे। इसमें तनजानियां के चार कलाकारों को विशेष तौर पर बुलाया गया है। वे इसमें अपनी कला को दिखाकर दर्शकों को हैरान करेंगे। उन्होंने बताया कि यह कलाकारों काफी तजुर्बेकार हैं। सर्कस के मैनेजर अनिल साहू ने बताया कि फायर डांस, हवाई झूला, मौत के गोले में मोटरसाइकिल, दो फीट के बौने जॉकर के अलावा तनजानियां के हैरतंगेज कारनामे भी कलाकारों द्वारा दिखाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी