युवक पर हमला कर किया घायल

परसराम नगर की तेजाब फैक्टरी वाली गली में रहने वाले एक युवक पर गली के ही एक व्यक्ति ने हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 06:07 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:07 PM (IST)
युवक पर हमला कर किया घायल
युवक पर हमला कर किया घायल

जासं, बठिडा : परसराम नगर की तेजाब फैक्टरी वाली गली में रहने वाले एक युवक पर गली के ही एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। घायल को उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों के अनुसार नाक पर फेक्चर लगता है। कैनाल कालोनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निशांत ने बताया कि उसकी गली में रहने वाले एक व्यक्ति के बेटे को चोरी करते हुए पकड़ा था। इसी बात की रंजिश में उस पर हमला किया गया। निशांत ने बताया कि वह सोमवार को सुबह नौ बजे के करीब अपना गाड़ी को पीछे कर रहा था कि इतने में उक्त व्यक्ति डंडा लेकर उसके पास आया और देखते ही उस पर हमला बोल दिया। हमले में वह घायल हो गया। निशांत ने बताया कि इस संबंध में थाना कैनाल पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।

chat bot
आपका साथी