जीवन के उद्देश्य को समझना चाहिए : किरीट भाई

बिजली पहलवान मंदिर में भक्तजनों ने की श्री गिरिराज पूजा। जीवन के उद्देश्य को समझना चाहिए किरीट भाई फोटो 6

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 12:30 AM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:09 AM (IST)
जीवन के उद्देश्य को समझना चाहिए : किरीट भाई
जीवन के उद्देश्य को समझना चाहिए : किरीट भाई

संवाद सहयोगी, अमृतसर : लारेंस रोड स्थित बिजली पहलवान मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान के चौथे दिन स्वामी किरीट भाई ने भगवान श्री गिरिराज की कथा करते हुए कहा कि प्रभु के नाम से मनुष्य हरेक समस्या से बाहर निकलता है। हमें हमेशा प्रभु सिमरन के साथ मन स्थिर होता है, जिस कारण हम प्रभु धाम को प्राप्त कर सकते है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान मनुष्य को मोक्ष दिलवाता है। इसके हरेक श्लोक में जीवन का रहस्य है। भगवान श्री कृष्ण की लीलायें विश्व कल्याण के लिए हैं। जीवन किस तरह व्यतीत करना चाहिए। मनुष्य को अपने जीवन का उद्देश्य समझना चाहिए तथा सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन व्यतीत करना चाहिए। इस अवसर पर संकीर्तन भी किया गया। महिला सत्संग मंडल बिजली पहलवान के कई सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी