नवजोत सिंह सिद्धू बोले- पंजाब में इसी साल होंगे नगर निगम चुनाव

स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में नगर निगम चुनाव इसी साल होंगे। राज्य में चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 21 Jul 2017 01:52 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jul 2017 01:53 PM (IST)
नवजोत सिंह सिद्धू बोले- पंजाब में इसी साल होंगे नगर निगम चुनाव
नवजोत सिंह सिद्धू बोले- पंजाब में इसी साल होंगे नगर निगम चुनाव

जेएनएन, अमृतसर। स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि नगर निगम चुनाव इसी साल होंगे और पंजाब सरकार का चुनावी एजेंडा विकास रहेगा। अधिक लोग चुनाव लड़े, इसके लिए वार्डों की संख्या जहां बढ़ाई जा रही है, वहीं महिलाओं की सहभागिता के लिए चुनाव में उन्हें भी पचास फीसद आरक्षण दिया गया है।

सिद्धू ने कहा कि सिंगल टेंडर से विकास के नाम पर हुए घोटाले की जांच का क्रम आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। ई गवर्नेंस से भ्रष्टाचार खत्म होगा और ई गवर्नेंस की शुरूआत आने वाले पांच-सात दिनों में कर दी जाएगी। जिन शहरों में नगर निगम चुनाव होना है, इसके लिए सरकार क्या करेगी, इसका एजेंडा तैयार हो रहा है और जल्द ही सरकार का ये विजन मुख्यमंत्री खुद इन शहरों के समक्ष रखेंगे।

यह भी पढ़ें: भगवंत मान बने किंगपिन, नेता प्रतिपक्ष के लिए खैहरा के पक्ष में की लॉबिंग

chat bot
आपका साथी