कांग्रेस ने बंद की जन कल्याण की योजनाएं : तरुण चुग

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने कैप्टन सरकार पर जनविरोधी मानसिकता का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 12:10 AM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 12:10 AM (IST)
कांग्रेस ने बंद की जन कल्याण की योजनाएं : तरुण चुग
कांग्रेस ने बंद की जन कल्याण की योजनाएं : तरुण चुग

जेएनएन, अमृतसर : भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने कैप्टन सरकार पर जनविरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस लोकसभा चुनावों में सभी को न्याय देने की बात कर रही है, वहीं प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने भाजपा अकाली नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरु की गई स्कीमों को बंद कर दिया है। चुग ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद गरीबों के लिए शुरू की गई भगत पूर्ण सिंह योजना का कांग्रेस ने इंडिया हेल्थ बीमा कंपनी का भुगतान रोक दिया था, जिस कारण आर्थिक रूप से पिछडे़ लोगों को मिलने वाली सुविधा बंद हो गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी रैलियों में जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस शासित प्रदेशों की सरकारों की झूठी उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं। चुनावों में पंजाब व देश की जनता कांग्रेस पार्टी के झूठे घोषणा पत्र के झांसे में नहीं आने वाली।

chat bot
आपका साथी