550वें प्रकाश पर्व को समर्पित निकाली राज्य स्तरीय साइकिल रैली

550वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय साइकिल रैली में 550 साकिलिस्ट पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 12:17 AM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 06:22 AM (IST)
550वें प्रकाश पर्व को समर्पित निकाली राज्य स्तरीय साइकिल रैली
550वें प्रकाश पर्व को समर्पित निकाली राज्य स्तरीय साइकिल रैली

हरदीप रंधावा, अमृतसर: श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित अमृतसर के गोल्डन गेट से डेरा बाबा नानक तक 550 साइक्लिस्टों ने खेल विभाग के सहयोग से ऐतिहासिक साइकिल रैली निकाली। रविवार को निकाली गई इस राज्य स्तरीय साइकिल रैली को खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि यह साइकिल रैली लगभग 65 किलोमीटर का सफर तय करके डेरा बाबा नानक से वापस लौटेगी। गोल्डन गेट से शुरू हुई साइकिल रैली मजीठा बाईपास के रास्ते फतेहगढ़ चूड़ियां से होते हुए डेरा बाबा नानक में पहुंची। वहां साइक्लिस्टों को मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक सुनील दत्ती, डॉ. धर्मवीर अग्निहोत्री, हरमिदर सिंह गिल, अतिरिक्त प्रमुख सचिव खेल और युवा सेवा संजय कुमार, डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों, पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल, सहायक डिप्टी कमिश्नर अमनजोत कौर व अलका कालिया, एसडीएम विकास हीरा, जिला खेल अधिकारी गुरलाल सिंह रियाड़, कोऑर्डिनेटर एनआरआइ मामले यूएसए राजन सिद्धू, कोऑर्डिनेटर एनआरआइ मामले यूके मनजीत सिंह निज्जर, एसपी सिंह, चेयरमैन पंजाब यूथ विकास बोर्ड सुखविदर सिंह बिद्रा आदि थे।

बाबा नानक ने किरत करो, नाम जपो और वंड छको का दिया संदेश: राणा

मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि प्रकाश पर्व को समर्पित खेल विभाग द्वारा कई गतिविधियों का आयोजन करवाया जा रहा है और हम बहुत भाग्यवान हैं, जिन्हें श्री गुरु नानक देव जी का 550वें प्रकाश पर्व मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बाबा नानक ने हमें किरत करो, नाम जपो और वंड छको का संदेश दिया था। खेल मंत्री ने कहा कि श्री करतारपुर का रास्ता खुलने से हमारा दीर्घकालिक इंतजार अब पूरा होगा और हम सभी श्री गुरु नानक देव जी की चरण स्पर्श प्राप्त धरती को सजदा कर सकेंगे। हमें यह धार्मिक शताब्दियां मनाने से हमारी नौजवान पीढ़ी को अपने सभ्याचार और संस्कृति का पता चलता है।

बाबा नानक ने हमें एक माला में पिरोकर रखने का काम किया: सोनी

मेडिकल शिक्षा और रिसर्च मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि यह साइकिल रैली अमन और सद्भावना का संदेश लेकर डेरा बाबा नानक तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी साइकिल रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं और दिव्यांगों के लिए व्हील चेयरों का भी प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव ने हमें मानवता की भलाई का संदेश दिया था। हम सबका फर्ज बनता है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलें। बाबा नानक ने हमें एक माला में पिरोकर रखने का काम किया है।

chat bot
आपका साथी