सरकार सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं : शर्मा

जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) पंजाब के उप प्रधान व इंचार

By Edited By: Publish:Sat, 01 Aug 2015 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2015 07:14 PM (IST)
सरकार सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं : शर्मा

जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर :

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) पंजाब के उप प्रधान व इंचार्ज माझा जोन अश्विनी कुमार शर्मा ने एक वक्तव्य में दीनानगर में हुए आतंकी हमले के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि वह पंजाब व देश की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। इस घटना के बाद भी वाघा बार्डर द्वारा बिना पासपोर्ट व वीजा के एक पाकिस्तानी महिला का भारत में आना सरकार की व सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही का सबूत है। अश्विनी शर्मा ने पंजाब सरकार से मांग की है कि वह इस घटना में घायल लोगों को दस लाख रुपये व सरकारी नौकरी दी जाए। घायलों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में करवाया जाए।

chat bot
आपका साथी