तबादला रूकवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को भेजी ईमेल

संवाद सहयोगी, अमृतसर सिविल सर्जन डॉ. तेजवंत सिंह का हृदय परिवर्तन हो गया है। अब तक स्थानांतरण की

By Edited By: Publish:Mon, 27 Apr 2015 09:29 PM (IST) Updated:Tue, 28 Apr 2015 04:34 AM (IST)
तबादला रूकवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को भेजी ईमेल

संवाद सहयोगी, अमृतसर

सिविल सर्जन डॉ. तेजवंत सिंह का हृदय परिवर्तन हो गया है। अब तक स्थानांतरण की मांग कर रहे सिविल सर्जन ने सोमवार को साफ कर दिया कि अब वह गुरुनगरी में ही रहेंगे, बशर्ते कर्मचारियों का सहयोग मिलता रहे। डॉ. तेजवंत सिंह ने एकाएक यह घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया है। शाम को ड्यूटी ऑफ होने के बाद भी डॉ. तेजवंत सिंह घंटों कामकाज करते रहे। बीते दिनों उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत ज्याणी के समक्ष उपस्थित होकर सिविल सर्जन डॉ. तेजवंत सिंह ने अमृतसर से स्थानांतरण की गुहार लगाई थी। सिविल सर्जन की इस गुहार पर सुरजीत ज्याणी ने स्थानांतरण के लिए हामी भरी थी। 23 अपै्रल को बठिंडा व अमृतसर के सिविल सर्जन कार्यालयों में यह चर्चा रही थी कि डॉ. तेजवंत सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है।

सोमवार को डॉ. तेजवंत सिंह ने रोजाना की तरह अपनी कुर्सी संभाली और विभागीय काम में जुट गए। इस दौरान इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. राकेश शर्मा व सहयोगी अधिकारी डॉ. तेजवंत सिंह के कार्यालय पहुंचे। डॉ. तेजवंत ने यह कहकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया कि वह गुरु नगरी की सेवा करना चाहते हैं।

मीडिया से मुखातिब हुए डॉ. तेजवंत सिंह ने कहा कि गुरु नगरी से उनका गहरा नाता है। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि गुरुनगरी से जुड़ी है। यहां काम करना सौभाग्य की बात है।

डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि डॉ. तेजवंत सिंह काम करना चाहते हैं। उनका यह निर्णय प्रशंसनीय है। कर्मचारियों ने उनका तबादला रुकवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री व प्रमुख सचिव को ईमेल भेजी है। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर कक्कड़, जसबीर कौर, लखविंदर सिंह, संजीव कुमार, संजीव वर्मा, आज्ञापाल सिंह, निरंजन सिंह, सुरजीत सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी