छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की थाने में गुमशुदगी की शिकायत

छत्तीसगढ़ से केंद्र में एकमात्र राज्यमंत्री व रायगढ़ सांसद विष्णुदेव साय जनता के लिए कुछ नहीं कर सके हैं। निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 09:16 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 09:16 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की थाने में गुमशुदगी की शिकायत
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की थाने में गुमशुदगी की शिकायत
रायगढ़, राज्य ब्यूरो। छत्तीसगढ़ से केंद्र में एकमात्र राज्यमंत्री व रायगढ़ सांसद विष्णुदेव साय की गुमशुदगी को लेकर थाने में शिकायत की गई है। उनपर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए शनिवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया।

कार्यकर्ताओं ने थाने में सांसद की गुमशुदगी की शिकायत करते हुए उन पर जिले में विकास कार्यो की अनदेखी करने का आरोप भी लगया। संसदीय क्षेत्र से नदारद रहने का आरोप लगाते हुए साय की गुमशुदगी की शिकायत लेकर चक्रधरनगर थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि साय मंत्री बनने के बाद भी जनता के लिए कुछ नहीं कर सके हैं।

संसदीय क्षेत्र की सभी आठ विस सीटें हार गई भाजपा

पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी आठ सीटें हार गई थी। इसके बाद से सांसद साय को लेकर राजनैतिक बहस शुरू हो गई है। अब कांग्रेस ने भी साय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

chat bot
आपका साथी