अपने सांसदों के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या जाएंगे उद्धव

ठाकरे पिछले साल नवंबर में अयोध्या गए थे। तब उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले जन्मस्थान पर राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Wed, 05 Jun 2019 09:46 PM (IST) Updated:Wed, 05 Jun 2019 09:46 PM (IST)
अपने सांसदों के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या जाएंगे उद्धव
अपने सांसदों के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या जाएंगे उद्धव
 मुंबई, प्रेट्र । संसद का सत्र शुरू होने से पहले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी के सभी 18 सांसदों के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। संसद का सत्र 17 जून से शुरू होगा।

ठाकरे पिछले साल नवंबर में अयोध्या गए थे। तब उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले जन्मस्थान पर राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। उस समय भाजपा और शिवसेना के संबंध भी तल्ख थे। शिवसेना हमेशा कहती रही है कि राम मंदिर उसके लिए एक अहम मुद्दा है।

शिवसेना के मीडिया प्रभारी और ठाकरे के करीबी हर्शल प्रधान ने कहा, 'यह सच है कि ठाकरे ने अयोध्या जाने का फैसला किया है। 17 जून से शुरू हो रहे संसद सत्र से पहले वहां जाने की योजना है।'

उन्होंने कहा, 'इस बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी और उद्धवजी यात्रा और पार्टी के पक्ष को लेकर विस्तार से बताएंगे।'

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी