Sushma Swaraj Final Journey: पंचतत्व में विलीन हुईं सुषमा स्वराज, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Sushma Swaraj Final Journey सुषमा स्वराज को लोधी रोड स्थित शवदाह गृह पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Wed, 07 Aug 2019 12:00 AM (IST) Updated:Wed, 07 Aug 2019 05:49 PM (IST)
Sushma Swaraj Final Journey: पंचतत्व में विलीन हुईं सुषमा स्वराज, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Sushma Swaraj Final Journey: पंचतत्व में विलीन हुईं सुषमा स्वराज, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

नई दिल्ली, एएनआइ। Sushma Swaraj Final Journey: पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। सुषमा स्वराज को लोधी रोड स्थित शवदाह गृह पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बेटी बांसुरी ने सुषमा स्वराज को मुखाग्नि दी। सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई देने के लिए पीएम मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत देश-दुनिया के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से 67 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।

सुषमा स्वराज के निधन से हर कोई दुखी है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी समेत देश-दुनिया के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब विचारधारा और भाजपा के हितों का मामला होता था तो वह कभी समझौता नहीं करती थीं। इस बीच हरियाणा और दिल्‍ली की सरकारों ने पूर्व विदेश मंत्री के सम्‍मान में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणाएं की है। 

#WATCH Prime Minister Narendra Modi pays last respects to former External Affairs Minister and BJP leader #SushmaSwaraj. pic.twitter.com/Sv02MtoSiH

— ANI (@ANI) August 7, 2019

Live Update:

- सुषमा स्वराज के अंतिम संस्कार के बाद दिल्ली के लोधी रोड स्थित शवदाह गृह से पीएम मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत अन्य नेता बाहर निकलते हुए।

#WATCH Delhi: Prime Minister Narendra Modi, VP Venkaiah Naidu, senior BJP leader LK Advani, Union Ministers Amit Shah, Rajnath Singh & others leave from Lodhi Crematorium. #SushmaSwaraj pic.twitter.com/NvThkFueR2

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- पंचतत्व में विलीन हुई पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई।

Delhi: Former External Affairs Minister #SushmaSwaraj cremated with state honours at Lodhi Crematorium. pic.twitter.com/bHecwKabao

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- सुषमा स्वराज के अंतिम संस्कार में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश-दुनिया के कई प्रमुख नेता मौजूद।

Delhi: PM Narendra Modi, Senior BJP leader LK Advani, Vice-President M Venkaiah Naidu and Defence Minister Rajnath Singh at Lodhi Crematorium. #SushmaSwaraj pic.twitter.com/Lnl9KbNo7X

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- बेटी बांसुरी देगी सुषमा स्वराज को मुखाग्नि

Delhi: Bansuri Swaraj, daughter of former External Affairs Minister #SushmaSwaraj, performs her last rites pic.twitter.com/ymj82SjG1i

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- सुषमा स्‍वराज का पार्थिव शरीर लोधी रोड शवदाह गृह लाया गया है। 

Delhi: PM Narendra Modi, Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh and former Bhutan PM Tshering Tobgay at Lodhi crematorium. #SushmaSwaraj pic.twitter.com/YfIX6o51sp

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- भाजपा मुख्‍यालय से सुषमा स्‍वराज की अं‍तिम यात्रा निकल चुकी है। राजनाथ, जेपी नड्डा एवं रविशंकर प्रसाद  समेत कई भाजपा नेताओं ने दिया कंधा... 

#WATCH Rajnath Singh, JP Nadda, Ravi Shankar Prasad, Piyush Goyal & other BJP leaders give shoulder to mortal remains of #SushmaSwaraj as they are being taken from BJP headquarters to Lodhi crematorium in Delhi. pic.twitter.com/H72kZ3lpQw

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- सुषमा स्वराज के पति स्वराज कैशल और उनकी बेटी बांसुरी ने दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि दी। सुषमा स्वराज के शव को तिरंगे में लपेटा गया है।  

Bansuri Swaraj and Swaraj Kaushal, daughter and husband of former External Affairs Minister #SushmaSwaraj, pay salute as state honours are accorded to her pic.twitter.com/cbQqvsm9G3

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे एमडीएच के धर्मपाल गुलाटी भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़े। 

Delhi: Mahashay Dharampal Gulati, the owner of MDH spice company, gets emotional after paying tribute to former External Affairs Minister #SushmaSwaraj. pic.twitter.com/7uqkS3jPxy

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- सुषमा स्वराज के अंतिम संस्कार को देखते हुए ट्रैफिक अडवाइजरी जारी की है। लोगों से लाला लाजपत राय मार्ग, नीला गुंबद, मूलचंद फ्लाइओवर, डिफेंस कॉलोनी फ्लाइओवर, लोधी रोड फ्लाइओवर और उससे जुड़े रास्तों से बचकर जाने को कहा गया है।  

#WATCH Former External Affairs Minister #SushmaSwaraj wrapped in tricolour at BJP headquarters in Delhi pic.twitter.com/qDsZ77xuL4

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कहा कि वह अनुच्‍छेद-370 को खत्‍म किए जाने से बेहद खुश थीं। हम दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करते हैं। 

Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) on #SushmaSwaraj: She was happy with the recent historic development in the nation, as she expressed before she left us. We express condolences to her family in this moment of grief. pic.twitter.com/y0Fbqirk8X

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- भाजपा नेता जया प्रदा ने कहा कि हम उन्‍हें दीदी बुलाते थे, आज वह हमारे बीच नहीं हैं। वह मां, बहन और एक बड़ी राजनेता होने के साथ साथ अच्‍छी वक्‍ता भी थीं। हमने एक ईमानदार एवं बड़े नेता को खो दिया है। 

Jaya Prada, BJP: We called her ‘didi’ & today she is no more with us. She was a mother, a sister, a huge politician & a great orator as well. She did a lot for the country, especially for the poor. We have lost a great, honest & a remarkable leader. #SushmaSwaraj pic.twitter.com/jdTmNNa5OY

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता हरिश साल्‍वे ने कहा कि मेरे लिए सुषमा स्‍वराज बड़ी बहन थीं। कल उनके निधन की खबर सुनकर में सन्‍न रह गया। मैंने शाम को 8:45 बजे उनसे बात की थी। उन्‍होंने मुझसे कहा था कि जाधव मामले में मुझे एक रुपये की फीस लेनी होगी। उन्‍होंने 10 मिनट पहले ही ट्विटर पर पोस्‍ट किया था। इसके बाद उन्‍हें दिल का दौरा पड़ने की खबर आई। 

Harish Salve, Senior Advocate: For me, #SushmaSwaraj ji was an elder sister. I was simply stunned y'day on hearing about her demise. At 8:45 pm I had a talk with her. She said 'you have to come&take your fees of Re.1 for Jadhav case'. Just 10 min post that, she had cardiac arrest pic.twitter.com/zO2iyKAgex

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एवं भाजपा नेता योगी आदित्‍यनाथ ने भाजपा मुख्‍यालय में सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Delhi: Uttar Pradesh Chief Minister pays tribute to former Union Minister #SushmaSwaraj at party headquarters. pic.twitter.com/eYpwgwwfNJ

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह एवं भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को पार्टी मुख्‍यालय पर श्रद्धांजलि दी। 

BJP President Amit Shah and BJP Working President JP Nadda pay tribute to #SushmaSwaraj at party headquarters pic.twitter.com/yS3g6TX3bz

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- भाजपा नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज का पार्थीव देह भाजपा मुख्‍यालय ले जाया गया है। 

Delhi: Mortal remains of former External Affairs Minister #SushmaSwaraj being taken to BJP headquarters pic.twitter.com/Uv4VE33jIT

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- भारत में चीन के राजदूत सुन वेइदोंग ने कहा कि सुषमा स्‍वराज के निधन की खबर से दुखी हूं। चीन-भारत के संबंधों को मजबूती देने में उन्‍होंने सराहनीय योगदान दिया। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। 

Chinese Ambassador to India Sun Weidong: Sad to learn about the passing away of #SushmaSwaraj, former Minister of External Affairs of India. Appreciate her contributions to #China-#India relations. Express my deep condolences to her family. pic.twitter.com/C3zAOfswDo

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- गीता ने भी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि दी। भारतीय नागरिक गीता को साल 2015 में पाकिस्‍तान से वापस लाया गया था। उस समय सुषमा स्‍वराज विदेश मंत्री थीं। 

#WATCH Indore: Geeta, the Indian girl who was brought back from Pakistan in 2015 when late Sushma Swaraj was External Affairs Minister, pays tribute. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/OtksbYMpff

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने कहा कि इस बात का यकीन नहीं होता कि वह इतनी जल्‍द हमें छोड़कर चली जाएंगी। यह समूचे देश के लिए बड़ी क्षति है। उन्‍होंने हमेशा लोगों की मदद की। उन्‍होंने हामिद अंसारी, सरबजीत, गीता और जाधव सबकी मदद की। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति प्रदान करे। 

Sarabjit Singh's sister Dalbir Kaur:Could not believe that she would leave us so soon, still can't. It's a huge loss for the entire country. She always helped people. Whether it was Hamid Ansari, Sarabjit, Geeta or Jadhav, she helped all. May her soul rest in peace. #SushmaSwaraj pic.twitter.com/YHcrejm5o7

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सुषमा स्‍वराज जी भारतीय संस्‍कृति की राजदूत थीं। वह एक योग्‍य प्रशासक एवं संवेदनशील नेता थीं। उनके निधन से पूरा देश दुखी है। वह हर किसी की समस्‍याएं सुनती थीं और उन्‍हें हल करती थीं। हम सभी उनके परिवार के साथ खड़े हैं।  

Lok Sabha Speaker Om Birla: #SushmaSwaraj ji was an ambassador of the Indian culture. She was an able administrator and a sensitive leader. Today the entire country is sad to lose a leader like her. She understood everyone's problems&served them. We are standing with her family. pic.twitter.com/pjbhOOBT8s

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- पूर्व प्रधानमंत्री एवं जेडीएस नेता एचडी देव गौडा ने सुषमा स्‍वराज के पति स्‍वराज कौशल को लिखे पत्र में कहा है कि शोक संतप्‍त परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। मैं परमपिता से प्रार्थना करता हूं कि वे शोक संतप्‍त परिवार के सदस्‍यों एवं शुभचिंतकों को इस दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करे। 

Former PM&JDS leader HD Deve Gowda writes to Swaraj Kaushal, husband of late former Union Min, #SushmaSawraj: My heartfelt condolences to the family. I pray the Almighty to give your benign self, all the family members, followers&well-wishers the strength to overcome this tragedy pic.twitter.com/fu7SIp6wij

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- राज्‍यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू एवं उच्‍च सदन के सदस्‍यों ने पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर शोक व्‍य‍क्‍त किया। नायडू ने कहा कि सुषमा स्‍वराज के असामयिक निधन पर राष्ट्र ने एक सक्षम प्रशासक, एक प्रभावी सांसद एवं लोगों की सच्ची आवाज खो दी है। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस. येद्दयुरप्‍पा भी सुषमा स्‍वराज के आवास पर उन्‍हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। 

Rajya Sabha Chairman M Venkaiah Naidu and members of the House pay tribute to former EAM Sushma Swaraj. M Venkaiah Naidu says, "In her untimely demise, the nation has lost an able administrator, an effective parliamentarian and a true voice of people." pic.twitter.com/Z8AFGxtop9

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- जम्‍मू-कश्‍मीर के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक ने भी सुषमा स्‍वराज के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि सुषमा के निधन से जो रिक्ति हुई है उसे भरना मुश्किल है। मैं दिवंगत आत्‍मा की शांति की कामना करता हूं। इस शोक की घड़ी में ईश्‍वर उनके शोक संतप्‍त परिवार को शांति प्रदान करे। 

#WATCH Delhi: Senior BJP leader LK Advani and his daughter Pratibha Advani break down as they meet #SushmaSwaraj's husband Swaraj Kaushal and their daughter Bansuri. pic.twitter.com/EogClO6dei

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। 

Delhi: Congress leader Rahul Gandhi pays last respects to former External Affairs Minister and BJP leader #SushmaSwaraj. pic.twitter.com/JGcOonKchv

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- भारत में इजराइल के राजदूत रॉन मल्‍का ने सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि दी। इसी बीच हरियाणा सरकार ने भी दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। 

Delhi: Israeli Ambassador to India, Ron Malka pays last respects to former External Affairs Minister and Bharatiya Janata Party leader #SushmaSwaraj. pic.twitter.com/SngyXk1qjx

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। 

Delhi: Congress leader Sonia Gandhi pays last respects to former External Affairs Minister and BJP leader #SushmaSwaraj. pic.twitter.com/ClIM64WNMi

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन स‍िंह (Dr. Manmohan Singh) ने भी सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि दी। रूस के राजदूत निकोले आर. कुदाशेव ने सुषमा स्वराज को याद करते हुए कहा कि यह अपूर्णीय क्षति है। भारत ने बेहतरीन नेता और डिप्लोमेट खो दिया है। 

Delhi: Former Prime Minister Dr Manmohan Singh pays last respects to former External Affairs Minister and BJP leader #SushmaSwaraj. pic.twitter.com/SQrggyllgE

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- उत्‍तर प्रदेश के अमरोहा (Uttar Pradesh's Amroha) के कलाकार मो. जु‍हैब (Mohammad Zuhaib) ने चारकोल पोट्रेट बनाकर सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि दी। 

An artist from Uttar Pradesh's Amroha, Mohammad Zuhaib, pays his last respects to former External Affairs Minister and Bharatiya Janata Party leader #SushmaSwaraj by making a charcoal portrait. pic.twitter.com/ElNAmhRoOe

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं वरिष्‍ठ भाजपा नेता एलके आडवाणी (LK Advani) भी सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी, सुषमा स्‍वराज की बेटी बांसुरी कौशल से मिलने के दौरान बेहद भावुक हो गईं। 

Delhi: Senior BJP leader LK Advani pays tributes to former EAM Sushma Swaraj at her residence. His daughter Pratibha Advani gets emotional as she meets #SushmaSwaraj's daughter, Bansuri. pic.twitter.com/3tfGAUL3I4

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज (Sushma Swaraj) को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। वह शाम को उनके अंतिम संस्‍कार में भी शरीक होंगे। 

Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays last respects to former External Affairs Minister and BJP leader #SushmaSwaraj. pic.twitter.com/wlvu0mlmon

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि दी। उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (Vice-President, M Venkaiah Naidu) ने भी उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। 

Delhi CM Arvind Kejriwal and Deputy CM Manish Sisodia pay last respects to former External Affairs Minister and Bharatiya Janata Party leader Sushma Swaraj, at her residence in Delhi. pic.twitter.com/Esyqe37zM0

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि देते वक्‍त भावुक हो गए। भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने भी सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि दी। 

Delhi: Samajwadi Party leader, Ram Gopal Yadav gets emotional after paying tribute to former External Affairs Minister Sushma Swaraj. pic.twitter.com/P7AKvxm5i2

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- समाजवादी पार्टी के नेता एवं उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज के आवास पर उन्‍हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। 

Delhi: Samajwadi Party founder and former Uttar Pradesh CM, Mulayam Singh Yadav pays tribute to former External Affairs Minister Sushma Swaraj. pic.twitter.com/YZMo6OmyDI

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- हामिद अंसारी ने कहा कि मेरे मन में उसके प्रति गहरी श्रद्धा है। वह हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगी। वह मेरे लिए एक मां की तरह थीं। पाकिस्तान से लौटने के बाद उन्‍होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मेरे लिए यह बहुत बड़ी क्षति है।

Hamid Ansari was detained and arrested six years back after he went to Pakistan to meet a woman he had befriended through social media. He returned to India on December 18, 2018, after completing a three-year prison sentence in a Pakistani jail. https://t.co/yDMYXeL556" rel="nofollow

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह थोड़ी ही देर में सुषमा स्‍वराज के आवास पर उन्‍हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। वह शाम को उनके अंतिम संस्‍कार में भी शामिल होंगे। 

Prime Minister Narendra Modi to pay last respect to former External Affairs Minister and BJP leader #SushmaSwaraj at her residence, shortly. He will later attend her last rites in the evening. (file pics) pic.twitter.com/V2NQViEByo

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज को उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। 

Delhi: President Ram Nath Kovind pays last tribute to former External Affairs Minister & Bharatiya Janata Party leader #SushmaSwaraj, at her residence. pic.twitter.com/7IAj9WINol

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। 

Delhi: Lok Sabha Speaker Om Birla pays last respect to former External Affairs Minister & BJP leader #SushmaSwaraj, at her residence. She passed away last night due to cardiac arrest. pic.twitter.com/DTRJEBM4mC

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- वरिष्‍ठ भाजपा नेता एलके आडवाणी (Senior BJP leader LK Advani) ने कहा है कि राष्‍ट्र ने एक विलक्षण नेता खो दिया है। मेरे लिए, यह एक अपूर्णीय क्षति है। मुझे सुषमाजी बहुत याद आएंगी। उसकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। Om Shanti... 

Senior BJP leader LK Advani: The nation has lost a remarkable leader. To me, it is an irreparable loss and I will miss Sushmaji’s presence immensely. May her soul rest in peace. My heartfelt condolences to Swaraj ji, Bansuri & all members of her family. Om Shanti. #SushmaSwaraj pic.twitter.com/4FuLwWAgli

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- दिल्‍ली सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इन दो दिनों के दौरान राज्‍य में कोई भी सांस्‍कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। हालांकि, सभी सरकारी कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगे। आंगनवाड़ी कार्यक्रम भी इंदिरागांधी इंडोर स्‍टेडियम में जारी रहेगा। 

Delhi govt announces a two-day state mourning. There will be no cultural events during this period in the state. All other govt business & programmes, including the Anganwadi programme at Indira Gandhi Indoor Stadium, will continue as scheduled. #SushmaSwaraj pic.twitter.com/SyoPDhElo5

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- योग गुरु बाबा रामदेव (Yog guru Ramdev) भी पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज (SushmaSwaraj) को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। 

Delhi: Yog guru Ramdev pays last tribute to former External Affairs Minister & BJP leader #SushmaSwaraj, at her residence. She passed away last night due to cardiac arrest. pic.twitter.com/ky2wTfsvhN

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम इस मैत्रीपूर्ण देश के पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

Ministry of Foreign Affairs of Russia: We express our sincere condolences to the people of India on the premature passing away of the former Foreign Minister of this friendly country. #SushmaSwaraj (file pic) pic.twitter.com/VAeOvXCsiI

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंची। 

Delhi: Bharatiya Janata Party leader Hema Malini pays tribute to former External Affairs Minister #SushmaSwaraj, at her residence. pic.twitter.com/HkYGj4TNke

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- केरल के पूर्व मुख्‍यमंत्री ओमन चांडी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। 

Delhi: Kerala's former Chief Minister Oommen Chandy pays last tribute to former External Affairs Minister & BJP leader #SushmaSwaraj, at her residence. She passed away last night due to cardiac arrest. pic.twitter.com/hQJ8E9r0pm

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं उन्‍हें साल 1990 से जानती हूं। भले ही हमारे वैचारिक मतभेद रहे लेकिन हमने संसद में मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए। वह एक बेजोड़ नेता, अच्‍छी इंसान थीं। हमें उनकी याद आएगी। 

WB CM: Deeply saddened, shocked at sudden passing away of #SushmaSwaraj ji. I knew her since 1990s. Even though our ideologies differed, we shared many cordial times in Parliament. An outstanding politician,leader,good human being. Will miss her.Condolences to her family/admirers pic.twitter.com/1sZrVQZ3GE

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन एवं नोबल पुरस्कार विजेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन करने उनके आवास पर पहुंचे।

#WATCH Bharatiya Janata Party (BJP) MP Rama Devi gets emotional while speaking about former External Affairs Minister, #SushmaSwaraj, says, "As long as I'm breathing, I will stay connected with her. She has left this world but will live in a better place." pic.twitter.com/PvQ9jYN696

— ANI (@ANI) August 7, 2019

Delhi: TMC MP Derek O'Brien and Nobel Laureate Kailash Satyarthi pay last respect to former External Affairs Minister & BJP leader #SushmaSwaraj, at her residence. She passed away last night due to cardiac arrest. pic.twitter.com/wp6k7oeMV2

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि सुषमा स्‍वराज के निधन से उन्‍हें गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं भारत के लोगों और सुषमा के परिवार के साथ हैं। 

PM of Nepal, KP Sharma Oli: Deeply shocked to learn of the passing away of #SushmaSwaraj, a senior political leader of India&former External Affairs Minister. Heartfelt condolences&deepest sympathies to the Govt&people of India as well as to the bereaved family members.(file pic) pic.twitter.com/wrXnxuoAqN

— ANI (@ANI) August 7, 2019

- भाजपा सांसद रमा देवी ने कहा कि जब तक उनकी सांस चलती रहेगी मैं सुषमा जी से जुड़ी रहूंगी। वह दुनिया छोड़कर गई हैं लेकिन अच्‍छी जगह पर रहेंगी।
- बसपा प्रमुख मायावती पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दिल्ली में उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा सुषमा स्वराज जी का निधन व्यक्तिगत रूप से दुखी हूं। वह एक सक्षम राजनेता, प्रशासक और मंत्री थीं। विपक्षी सदस्यों के साथ भी उनका व्यक्तित्व बहुत ही मिलनसार था। भगवान उनके परिवार को इस नुकसान को सहने की ताकत दे।

BSP Chief, Mayawati: Sushma Swaraj ji's demise personally saddens me. She was an able politician, administrator & a good orator. Her personality was very friendly, even with members of opposition. I pray to nature to give her family the strength to cope with this loss. pic.twitter.com/NH4Ieja90d

— ANI (@ANI) August 7, 2019

-दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत ने एक महान नेता खो दिया है। सुषमा जी का व्यक्तित्व काफी शानदार था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

India has lost a great leader. Sushma ji was a very warm and remarkable person. May her soul rest in peace.

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 7, 2019

- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सुषमा जी का निधन एक अपूरणीय क्षति है। देश के लोग उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखेंगे। जब भी कोई भारतीय मुसीबत में आया, तो दीदी ने खुद ही उसे संभाला।

Union Minister Piyush Goyal: Passing away of Sushma ji is an irreparable loss. People of the country will remember her contribution for a long time. Whenever any Indian got into trouble, didi took care of it herself, even when it came to the return of a single nurse from abroad. pic.twitter.com/w27IMxvbZb

— ANI (@ANI) August 6, 2019

- मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सुषमा जी भारत माता की सच्ची बेटी थीं, उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत माता और लोगों की सेवा में लगा दिया। उन्होंने दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई। वह कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने का इंतजार कर रही थी और उसके बाद वो हम सभी को छोड़ कर चली गईं।

Shivraj Singh Chouhan, BJP: Sushma ji was a true daughter of Bharat mata, she spent her whole life in service of Bharat mata & people. She increased the country's prestige in the world. She was waiting to see the abrogation of Article 370 from Kashmir & left all of us after that. pic.twitter.com/eSrhhVPZdN

— ANI (@ANI) August 6, 2019

- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ट्वीट करते हुए कहा, 'सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख हुआ। 1990 के दशक से ही मैं उन्हें जानती थी। भले ही हमारी विचारधाराएँ भिन्न थीं लेकिन हमने संसद में कई सौहार्दपूर्ण पल साझा किए। एक उत्कृष्ट राजनेता, अच्छी इंसान। उनकी कमी खलेगी।'

Deeply saddened, shocked at the sudden passing away of Sushma Swaraj Ji.I knew her since the 1990s.Even though our ideologies differed, we shared many cordial times in Parliament. An outstanding politician, leader, good human being.Will miss her.Condolences to her family/admirers

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 6, 2019

- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारतीय संस्कृति की राजदूत सुषमाजी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वह मेरी बड़ी बहन की तरह थीं।

पूर्व विदेश मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता श्रीमती सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन से गहरा आघात पहुँचा है। वह राजनेता होते हुये भी मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखती थी। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।#sushma pic.twitter.com/CdLIZWKmOF

— Om Birla (@ombirlakota) August 6, 2019

- पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज राजनीतिक क्षितिज का एक तेजस्वी सितारा अस्त हो गया। सुषमा स्पष्ट वक्ता व कुशल प्रशासक के तौर पर हमेशा याद की जाएंगी। संसद, संगठन, सरकार में मेरी सहेली, सहयोगी बहन सुषमा को हार्दिक श्रद्धांजलि।

आज @SushmaSwaraj के दुःखद निधन से राजनीतिक क्षितिज का एक तेजस्वी सितारा अस्त हो गया। वें स्पष्ट वक्ता, क्षमतावान संगठन कार्यकर्ता, कुशल प्रशासक के तौर पर हमेशा याद की जाएंगी। संसद, संगठन, सरकार में मेरी सहेली, सहयोगी बहन सुषमा को हार्दिक श्रद्धांजलि। ॐ शांति...!

— Sumitra Mahajan 'tai' (@S_MahajanLS) August 6, 2019

- अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बहनजी सुषमा स्वराज के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख पहुंचा है। भारत के लोगों और उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

Hamid Karzai, Former President of Afghanistan: Deeply saddened to hear of the loss of Behinji Sushma Swaraj. A tall leader and a great orator and people’s person. My profound condolences to the people of India and her family and friends. (file pics) pic.twitter.com/GSHtcz0uma

— ANI (@ANI) August 6, 2019

- भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, बाबुल सुप्रियो और मनोज तिवारी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दिल्ली में उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।

BJP leaders Anurag Thakur, Babul Supriyo, & Manoj Tiwari pay tribute to former External Affairs Minister, Sushma Swaraj, at her residence in Delhi. pic.twitter.com/fBolhhLxAN

— ANI (@ANI) August 6, 2019

- अफगानिस्तान के विदेश मंत्री एस रब्बानी ने कहा कि मैं भारत के पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक शख्सियत के नुकसान पर भारत की सरकार और सरकार के प्रति गहरी संवेदना जिसने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।

S Rabbani, Afghanistan Foreign Affairs Minister: I’m saddened to hear of the untimely demise of Sushma Swaraj, former EAM of India. My deepest condolences to ppl &govt of India on the loss of a distinguished public figure who represented her country with distinction&determination pic.twitter.com/D3e9BpD9dm

— ANI (@ANI) August 6, 2019

- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं, मैंने कभी नहीं सोचा था कि सुषमा जी हमें इतनी जल्दी छोड़ देंगी। उनके पास असाधारण व्यक्तित्व और प्रतिभा थी।

Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan: I'm deeply saddened, I never thought Sushma ji will leave us so early. She loved & guided me as an elder sister for 3 decades. She had extraordinary personality & talent, she was a caring human. pic.twitter.com/IreJKcS9Rh

— ANI (@ANI) August 6, 2019

- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन की जानकारी से गहरा सदमा लगा है। इस खबर को स्वीकार करना मुश्किल है। पूरा देश शोक मना रहा है।

Deeply shocked to learn of the passing away of Smt Sushma Swaraj. Difficult to accept this news. The whole nation grieves, the Foreign Ministry even more so.

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 6, 2019

- केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने कहा कि सुषमा जी का निधन मेरे लिए, भाजपा और देश के लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। पार्टी की स्थापना के बाद से ही उन्होंने इसके विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब मैं बीजेपी का अध्यक्ष था तो तब उन्होंने मेरा एक बड़ी बहन के रूप में मार्गदर्शन किया।

Union Minister & BJP leader Nitin Gadkari: Passing away of Sushma ji is a personal loss for me, BJP, & the country. Since the inception of the party, she played a key role in its expansion. When I was the President of BJP, she gave me guidance as an elder sister. #SushmaSwaraj pic.twitter.com/UGiXjqs0Oe

— ANI (@ANI) August 6, 2019

- सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि एक प्रभावी सांसद, एक प्रभावी वक्ता और एक उत्कृष्ट मानवीय नेता। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Former President Pranab Mukherjee: Shocked beyond words & distressed at passing away of #SushmaSwaraj. An astute parliamentarian, an effective orator&an excellent humane leader, she'll forever be remembered & missed. Hers was a story of hard work to heights! (File pics) pic.twitter.com/VWarrAyIsA

— ANI (@ANI) August 6, 2019

- सुषमा स्वराज के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के आंसू छलक गए। उन्होंने कहा कि जब मैं आज संसद से वापस आया, तो मैंने उनके ट्वीट को देखा जिसमें उन्होंने आर्टिकल 370 पर कहा था कि 'मैं अपने जीवनकाल में इस दिन को देखने के लिए इंतजार कर रही थी' और फिर खबर आई कि वह अब और नहीं है।

#WATCH Union Minister RS Prasad tears up while talking about #SushmaSwaraj; says, "when I came back from Parliament today, I saw her tweet(Swaraj tweeted on Article 370 revoked-"I was waiting to see this day in my lifetime"), & then news came that she is no more. I've no words." pic.twitter.com/M9eLmJjg1i

— ANI (@ANI) August 6, 2019

- बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि आज सुबह 11 बजे तक उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कार्यकर्ताओं और लोगों द्वारा अंतिन दर्शन के लिए सुषमा जी के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय में रखा जाएगा। दोपहर 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी और लोधी रोड के शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

JP Nadda, BJP: Her mortal remains will be kept at her residence for people to pay last respects.Around 12 pm tomorrow, her mortal remains will be brought to BJP HQ. At 3 pm she will be taken to Lodhi road crematorium, where her last rites will be performed with full state honours https://t.co/WIkLYMeNYv" rel="nofollow

— ANI (@ANI) August 6, 2019

- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि देश ने अपनी एक प्रिय बेटी खो दी है।

श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन से बहुत दुःख हुआ है। देश ने अपनी एक अत्यंत प्रिय बेटी खोई है। सुषमा जी सार्वजनिक जीवन में गरिमा, साहस और निष्ठा की प्रतिमूर्ति थीं। लोगों की सहायता के लिए वे हमेशा तत्पर रहती थीं। उनकी सेवाओं के लिए सभी भारतीय उन्हें सदैव याद रखेंगे—राष्ट्रपति कोविन्द

— President of India (@rashtrapatibhvn) August 6, 2019

- पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि मैं सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। उसकी आत्मा को शांति मिले।

Rahul Gandhi: I’m shocked to hear about demise of #SushmaSwaraj Ji, an extraordinary political leader, a gifted orator & an exceptional Parliamentarian, with friendships across party lines. My condolences to her family in this hour of grief. May her soul rest in peace.(File pics) pic.twitter.com/S9pRzQDaiL

— ANI (@ANI) August 6, 2019

- पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को एम्स से दिल्ली स्थित उनके आवास ले जाया जा रहा है।

Mortal remains of Former External Affairs Minister Sushma Swaraj being taken from All India Institutes of Medical Sciences (AIIMS) to her Delhi residence, where they will be kept tonight. pic.twitter.com/mtqihzHCqY

— ANI (@ANI) August 6, 2019

- उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दुख जताते हुए कहा कि सुषमा स्वराज का निधन देश के बहुत बड़ी क्षति है और यह मेरी निजी क्षति भी है।

Vice Pres M Venkaiah Naidu: Deeply shocked by sudden demise of #SushmaSwaraj. Her death is a huge loss to the country & personal loss to me. She was an excellent administrator, outstanding Parliamentarian & a remarkable orator. My heartfelt condolences to bereaved family members pic.twitter.com/wtDYwEEZd5

— ANI (@ANI) August 6, 2019

- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते किया कि सुषमा स्वराज जी का निधन भाजपा और भारतीय राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार, समर्थकों और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

Union Home Minister Amit Shah tweets, "Passing away of Sushma Swaraj ji is a great loss to BJP & Indian politics. I pay condolences to her family, supporters, & well-wishers on behalf of all BJP workers." #SushmaSwaraj pic.twitter.com/laCnSsNgwQ

— ANI (@ANI) August 6, 2019

- प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है कि, 'सुषमा जी शानदार वक्ता थीं और असाधारण सांसद थी। उन्हें दलीय सीमाओं से ऊपर हमेशा सराहा जाएगा और सम्मान मिलेगा। जब विचारधारा और भाजपा के हितों का मामला होता था तो वह कभी समझौता नहीं करती थीं।' एम्स में आइसीयू में भर्ती होने के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और नितिन गडकरी देखने गए थे।

PM Modi: Sushma Ji’s demise is a personal loss. She will be remembered fondly for everything that she’s done for India. My thoughts are with her family, supporters and admirers in this very unfortunate hour. Om Shanti. #SushmaSwaraj pic.twitter.com/E95YjOgaVi

— ANI (@ANI) August 6, 2019

- मंगलवार शाम को केंद्र सरकार को ट्वीट कर अनुच्छेद 370 हटने पर बधाई देने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उन्हें बेहद नाजुक हालत में एम्स में देर रात 10.15 बजे भर्ती कराया गया। सुषमा स्वराज ने अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते ही वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया था। उन्होंने वर्ष 2016 में अप्रैल में एम्स से ही किडनी ट्रांसप्लांट कराया था।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी