कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर शशि थरूर ने दिखाया अपनी ही पार्टी को आईना, कही ये बड़ी बात

नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शशि थरूर ने बड़ा बयान देते हुए अपनी पार्टी को ही आईना दिखा दिया है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 08:31 AM (IST) Updated:Fri, 06 Sep 2019 08:31 AM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर शशि थरूर ने दिखाया अपनी ही पार्टी को आईना, कही ये बड़ी बात
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर शशि थरूर ने दिखाया अपनी ही पार्टी को आईना, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस पार्टी में इनदिनों नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। नए कांग्रेस अध्यक्ष को चुने जाने को लेकर चारों तरफ अटकलें लगाई जा रही है। कांग्रेस आलाकमान अबतक पार्टी अध्यक्ष पर कोई फैसला नहीं ले पाया है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक बड़ा बयान दिया है। थरूर ने कहा है कि सिर्फ चुनाव ही एक ऐसा तरीका हो सकता है जिससे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होना चाहिए। एक निजी अखबार से बातचीत में उन्होंने ये बातें कही हैं।

एक निजी अखबार को दिए साक्षात्कार(इंटरव्यू) में थरूर से नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सवाल किया गया, जिसमें पूछा गया कि कांग्रेस के नेतृत्व पर संकट का दौर है, लिहाजा आप चुनाव को लेकर क्या सोचते हैं। इसको लेकर आगे का रास्ता क्या हो सकता है।

इस सवाल के जवाब में थरूर ने कहा, 'मेरे लिहाज चुनाव ही आगे का रास्ता होगा। हम में से कोई भी जवाब दे सकता है, लेकिन इसका मतलब कुछ भी नहीं है जो कि काराकार्टों (श्रमिकों) की इच्छा को दर्शाता है। हम लोकतंत्र में एक अलोकतांत्रिक पार्टी नहीं हो सकते। हम लोकतांत्रिक स्थान और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा, ' यह देखते हुए कि राहुल गांधी, जो एक सर्वसम्मत पसंद हैं, अपनी दुर्भाग्यपूर्ण विदाई पर पुनर्विचार करने से बिल्कुल इनकार करते हैं, लिहाजा हमारे पास इस प्रक्रिया को खोलने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हमारे पास बहुत से और बहुत सारे उम्मीदवार हैं।'

chat bot
आपका साथी