देश को बांट रही है हिंदी, हिंदू और हिंदुत्व की विचारधारा : शशि थरूर

शशि थरूर इससे पहले कुंभ प्रयागराज में सीएम योगी और उनकी कैबिनेट मंत्रियों के स्नान पर टिप्पणी कर विवादों को हवा दे चुके हैं।

By Manish NegiEdited By: Publish:Thu, 31 Jan 2019 07:17 PM (IST) Updated:Thu, 31 Jan 2019 07:17 PM (IST)
देश को बांट रही है हिंदी, हिंदू और हिंदुत्व की विचारधारा : शशि थरूर
देश को बांट रही है हिंदी, हिंदू और हिंदुत्व की विचारधारा : शशि थरूर

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बार फिर विवादित ट्वीट किया है। कुंभ में योगी कैबिनेट के स्नान पर टिप्पणी के बाद शशि थरूर का ताजा ट्वीट चर्चा में आ गया है। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर एक शख्स को इसलीए रोक दिया गया था क्योंकि उसे हिंदी बोलनी नहीं आती थी। शशि थरूर ने इसी का हवाला देते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, 'हिंदी, हिंदू और हिंदुत्व विचारधारा देश को बांट रही है। हमें एकता की जरूरत है समानता की नहीं।'

गौरतलब है कि शशि थरूर इससे पहले कुंभ प्रयागराज में सीएम योगी और उनकी कैबिनेट मंत्रियों के स्नान पर टिप्पणी कर विवादों को हवा दे चुके हैं। उन्होंने बीते मंगलवार को एक ट्वीट कर कहा था, ‘आपको गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं, इस संगम में सब नंगे हैं, जय गंगा मैया की।' थरूर के इस ट्वीट के बाद भाजपा ने कांग्रेस निशाना साधा है।

chat bot
आपका साथी